ओरिएंटल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, दरभंगा में वार्षिक समारोह सह फेयरवेल का आयोजन

दरभंगा के शीशो स्थित ओरिएंटल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वार्षिक समारोह सह फेयरवेल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बी० एड० सत्र 2024–26 के लिए बी० एड० सत्र 2025–27 के प्रशिक्षणार्थियों ने फेयरवेल का आयोजन भी किया। यह कार्यक्रम कॉलेज के मल्टीपर्पस हॉल में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशनस डॉ. मोहम्मद इंसान अली शामिल हुए। उन्होंने कहा की ईमानदारी पूर्वक निरंतर मेहनत ही एक व्यक्ति को कामयाब बनता है। कार्यक्रम का उद्घाटन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशनस डॉ. मनोज कुमार ने किया। उन्होंने कहा की देश को एक बेहतरीन शिक्षक की आवश्यकता है और हमें आशा है कि आप सभी देश की उस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवा देंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सी० सी० डी० सी० डॉ. गजेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे। उन्होंने अपने अभिभाषण में एक अच्छे शिक्षक के अंदर समावेशी गुणो के होने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के डिप्टी प्रॉक्टर सह स्टेट पदाधिकारी डॉ. कामेश्वर पासवान ने निरंतर मेहनत, अच्छे संस्थान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के साथ-साथ शिक्षक एवं प्रधानाचार्य के द्वारा दिया जाने वाला उचित मार्गदर्शन किसी भी बालक के जीवन को सफल एवं उपयोगी बनाने के लिए पर्याप्त बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के एन० एस० एस० कोऑर्डिनेटर डॉ. आर.एन.चौरसिया ने 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने में शिक्षकों की मुख्य भूमिका बताइ तथा अभी से शिक्षकों को अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए तैयार रहने की बात की।
कार्यक्रम की शुरुआत राबिया बेगम के तिलावत-ए-कुरान से हुई, जिसके बाद ब्रह्मानंद झा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। कॉलेज के निदेशक इकबाल अहमद तथा प्रबंधन समिति के सदस्य सैयद शाहिद हसनैन ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान मिथिला की संस्कृति द्वारा अतिथियों को साल, पाग, स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर किया, जबकि प्राचार्य डॉ. जी.एम. अंसारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। मंच संचालन बी० एड० प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थी सूरज कुमार एवं निशांत कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षणार्थियों की तरफ से अंजली कुमारी और महाविद्यालय की तरफ से श्री घनश्याम कुमार झा ने दिया।

द्वितीय वर्ष की तरफ से अनामिका झा तथा प्रथम वर्ष की तरफ से सोनू कुमार ने महाविद्यालय में अपने अभी तक के अनुभव को साझा किया। प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया जिसमें रितु रंजन एवं अंजली कुमारी, बॉबी कुमारी एवं उसके समूह, अमीषा रानी एवं उसके समूह तथा पल्लवी कुमारी के लोक नृत्य और सुरुचि सुमन तथा कमलेश कुमार पंडित के गीत लोगों के आकर्षण के केंद्र रहे।
इस अवसर पर प्रथम वर्ष के छात्रों ने द्वितीय वर्ष के छात्रों को भावुक विदाई दी।
साथ ही वर्ष भर की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने हाथों से पुरस्कार देकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
इस सफल आयोजन को संभव बनाने में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जी.एम. अंसारी का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा, जिनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में कार्यक्रम अत्यंत व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

Latest news

विकसित मानसिकता को हकीकत में उतार रहे डॉ रामानुज, दिया तम्बाकू निषेध का संदेश

लखीसराय ( कजरा) डॉ आर लाल गुप्ता. बेशक विज्ञान के इस जमाने मे फोटो स्टेट सुलभ व्यवस्था है। परन्तु कुदरती विज्ञान में आज भी हकीकती...

डॉ मुकेश को गोल्डन अवार्ड से नवाजा गया

रिपोर्ट :कजरा डॉ आर लाल गुप्ता लखीसराय के कजरा प्रखंड से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां डॉ मुकेश कुमार...

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

लखीसराय (कजरा) डॉ आर लाल गुप्ता मुंद्रिका प्रसाद सिंह +2 उच्च विद्यालय, सदाय बिगहा में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर दिनांक 27 मई...

डीएवी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।

लखीसराय हाइवें स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसकी शुरूआत स्कूल प्रांगण में आए गणमान्य अतिथियों...

रामधुनी के पूर्व भव्य शोभा यात्रा से भक्तिमय हुई कजरा क्षेत्र

लखीसराय/ कजरा, डॉ.आर लाल गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार मन को सुकून एवं भक्ति की जुनून से ओत प्रोत श्रद्धा अवस्था एवं विश्वास का त्रिवेणी संगम धार्मिक अनुष्ठान...

कहर बरपाया, फिर कुदरत सो गया

लखीसराय/ कजरा डॉ. आर. लाल गुप्ता सृष्टि के तराने अजीब हैं, कहीं खूंखार्ता कि बु है,तो कही इसका महक अजीब है।सोमवार को आई आंधी तेज...

छात्र परिषद चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न

लखीसराय जिले के दामोदर पुर रोड़ स्थित माउंट लिटिरा पब्लिक स्कुल के प्रांगण में आज बच्चों के बीच अनोखी तस्वीर देखने और सुनने को...

बिजली की आंख मिचौली से छीन गया चैन

(125 यूनिट मुफ्त बिजली बना छलावा) लखीसराय/ कजरा, डॉ.आर.लाल गुप्ता 24 घंटे के दिन रात में तकरीबन 6 से 7 घंटे बिजली की उपलब्धता नहीं रहने के...

सब वे निर्माण से सड़क यातायात में अधूरा मिलेगी जाम से राहत

लखीसराय/ कजरा, डॉ. आर लाल गुप्ता मालदा रेल डिवीजन के जमालपुर कजरा रेलखंड पर सब वे निर्माण को लेकर 7 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया। इस...

गैस सिलेंडर की गाड़ी लगते ही गैस गोदाम पर टूट पड़ते है लोग

लखीसराय/ कजरा , डॉ आर लाल गुप्ता बेशक हम भारत बासी आजादी के 78 वा बरस बिता रहे हैं परंतु अभी तक कई ऐसे क्षेत्र है...
Related news

जनसुराज की जिला अध्यक्ष बनी माधुरी, लोगों ने दिया बधाईयां

लखीसराय/ कजरा, डॉ आर लाल गुप्ता प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में कजरा बिक्रपुर निवासी माधुरी चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने जिला...

संगीत के स्वरलहरियों से विभिन्न रोगों का इलाज संभव

लखीसराय/ कजरा, डॉ. आर लाल गुप्ता पुरातन काल से इस आधुनिक काल तक संगीत का स्थान हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाता है। भारत में ऋग्वेद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page