पेपर लीक मामले को भंग करने, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा छात्र.युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ लखीसराय में प्रतिरोध तिरंगा मार्च निकाला गया है जहां करीबन चार सौ से अधिक पुलिस कर्मीयों को लगाया गया है।
25 जुलाई 2026 को छात्र.युवा संगठनों द्वारा के द्वारा पेपर लीक को भंग करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्र.छात्राओं के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने तथा देशभर में आंदोलनरत छात्र.युवाओं पर हो रहे बर्बर पुलिसिया दमन के विरोध में के.आर.के. मैदान से जिला समाहरणालय तक विशाल प्रतिरोध तिंरगा मार्च निकाला गया।
यह प्रतिरोध मार्च ए.एफ,आई एस, आइसा एवं युवा राजद के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया। आक्रोश मार्च का नेतृत्व के जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा और पंकज कुमार वर्मा ने किया। छात्र.युवा हाथों में तिरंगा संगठन के झंडे एवं पोस्टर लेकर शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पेपर लीक और केंद्र सरकार की छात्र.विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारे लगाते हुए जिला समाहरणालय पहुंचे।
मार्च का नेतृत्व ए एस आई एफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन कुमार सिन्हा के जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा के जिला नेता सुभाष कुमार एवं संघर्ष छात्र नेता सुनील कुमार, पंकज वर्मा तथा युवा राजद के विनय साहू ने किया।
मांग पत्र में मुख्य रूप से आंदोलन कारियों का कहना था कि
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा।,
.पेपर लीक के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई एवं कठोर सजा।
., पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्र.छात्राओं के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा।
. तत्काल भंग कर पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करना।,
. दिल्ली, पटना, बेगूसराय, कटिहार, जहानाबाद सहित विभिन्न स्थानों पर आंदोलनरत छात्र.युवाओं पर हुए पुलिसिया दमन की न्यायिक जांच।
, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाने की गारंटी।
ज्ञात हो कि लखीसराय और किउल रेल परिसर और रेलवे स्टेशन पर भी इस आंदोलन को शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर तीन मजिस्ट्रेड के अलावे अन्य चार सौ से अधिक पुलिस कर्मियो को लगाया था जो कि के आर के हाई स्कूल से छात्रो को घेरा बंदी करते हुए जिला समाहरणालय तक पहॅुचाया गया है । फिर लोगों ने लखीसराय जिला अधिकारी शैलेन्द्र कुमार को एक ज्ञापन सौपते हुए छात्रो पर हुए अत्याचार को रोकन और विभिन्न मांगो को लेकर एक ज्ञापन सौपा है।






































