बिहार के लखीसराय चानन प्रखंड के अतंर्गत लाखो च्रक गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में दो लोगों की हत्या की गई है। 
जानकारी के अनुसार दस साल पुर्व से ही जमीन विवाद को लेकर खारो यादव की हत्या उनके ही चचेरे भाई उमेश यादव पिता गांधी यादव के द्वारा की गई थी तब से दोनो परिवार मे जमीन विवाद को लेकर लगातार रंजिश चल रहा था। आज खेत में फसल लगाने को लेकर विवाद घर की औरतो से उठा जिसके कारण भगवान कुमार उर्फ छोटु कुमार पिता खाड़ो यादव की हत्या लौहे की रर्ड और ठंडा पैना से मारते मारते जख्मी कर दिया गंभीर हालात में परिजनों ने जख्मी छोटु को स्थानीय अस्पताल ले जा रहे थे इसी क्रम में छोटु की मौत हो गई जबकि एक और महिला मनीषा देवी पति जंगली यादव का इलाज क्रम में जर्मुइ सदर अस्पताल में मौत हो गई है। वही दुसरी ओर इस हत्या को लेकर गांव में मातम सा बना हुआ है। पीडित परिवार के सदस्यों ने गांव के लोगों के साथ उनके समर्थन से लाखोच्रक गांव के मुख्य सड़क को जाम कर दिया जहां लखीसराय किउल और बन्न्नु बगीचा थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहॅुचकर मामले को शांत कराने में लगे है। सूत्रो के माने तो मौके पर दो खोखा और सिर में गोली लगने की बात आ रही है। इस संबध में किउल थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी गा्रमीणो के द्वारा मिला है जांच पड़ताल चली है ग्रामीणों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उमेश यादव नामक एक व्यक्ति के द्वारा उनके समर्थन के लोग मारपीट किया गया है ग्रामीणो ने यह भी बताया कि रात्रि को गोली बारी की सूचना है लेकिन स्पष्ट अभी नही कहा जा सकता है जांच के बाद ही कहना उचित होगा।








































