दस माह मेरा संघर्ष का लोकार्पण सह परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित

लखीसरायः गोपाल प्रसाद आर्य की रिपोर्ट(संवाददाता) ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन लखीसराय जिला इकाई द्वारा सरयुग होटल बाजार समिति में वो दस माह मेरा संघर्ष किताब को लोकार्पण सह परिचर्चा समारोह आयोजित किया गया है जिसमें साहित्यकार और फेडरेशन मेम्बर इस भव्य कार्यक्रम के मौके पर मौजूद रहे है। जानकारी के मुताबित कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सचिव रौशन कुमार सिन्हा द्वारा लिखित पुस्तक वो दस माह मेरा संघर्ष के लोकार्पण और उस पर परिचर्चा को लेकर किया गया था। इससे जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों ने पुस्तक के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता के.एस.एस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. विजेंद्र प्रसाद सिंह ने की जबकि संचालन वरीय अधिवक्ता रविविलोचन वर्मा के द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। पुस्तक पर विचार और वक्तव्य रहे है उनमें खासकर सबसे पहले सी.पी.आई के राज्य सचिव और पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय ने उद्घाटन भाषण में कहा कि यह पुस्तक केवल एक व्यक्तिगत अनुभव नहीं बल्कि एक समग्र जनसंघर्ष की गाथा है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर आंदोलन के दौरान रौशन ने पूरे बिहार में युवाओं को दिशा दी। पुस्तक पढ़ते समय वे भावुक हो गए और कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उनके संघर्ष को सलाम करती है। बंदी अधिकार आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक संतोष उपाध्याय ने पुस्तक को बंदियों के अधिकारों की आवाज बताया। उन्होंने कहा कि यह दुर्लभ है कि कोई लेखक जेलों की दशा और बंदियों की वास्तविक स्थिति पर इतनी स्पष्टता से लिखे। रौशन ने साहसपूर्वक यह जिम्मेदारी निभाई। संस्कृतिकर्मी व लेखक अनीश अंकुर ने कहा कि उन्होंने पुस्तक की पांडुलिपि पहले ही पढ़ी थी और इसे पढ़ते हुए यह नहीं लगा कि यह किसी नवोदित लेखक की कृति है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक संघर्षशील युवाओं को प्रेरणा देगी और समाज को एक नई दिशा दे सकती है। ऑल इंडिया तंजीम इंसाफ के महासचिव इरफान अहमद फातमी ने कहा कि पुस्तक गहरे अनुभवों और बारीक विश्लेषण से भरी हुई है। विशेष केंद्रीय कारा,भागलपुर की स्थिति का विवरण समाज की हकीकत को उजागर करता है।

उन्होंने लेखक और उनके परिवार के संघर्ष को सलाम किया। प्रसिद्ध चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि रौशन को राजनीतिक साजिश के तहत झूठे मुकदमों में फंसाया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्थानीय नेताओं ने उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर षड्यंत्र रचा लेकिन रौशन आज भी समाज के साथ मजबूती से खड़े हैं। पूर्व राज्य अध्यक्ष प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि वह रौशन के पूरे संघर्ष के साक्षी रहे हैं और पुस्तक में जो कुछ लिखा गया है वह पूरी तरह सत्य है। उन्होंने लेखक को व उनके परिवार को बधाई दी। पटना विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि अग्निवीर आंदोलन में रौशन की भूमिका अग्रणी रही। उन पर कई फर्जी मुकदमे हुए लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और निरंतर समाज के हित में खड़े रहे। वही आयोजित कार्यक्रम के समापन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंत में लेखक एवं राष्ट्रीय सचिव रौशन कुमार सिन्हा ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक सिर्फ उनका अनुभव नहीं बल्कि उन सभी लोगों की आवाज है जो अन्याय के विरुद्ध खड़े हैं। ज्ञात हो कि इस पुस्तक मे जो जीवांत को दर्शाया गया है वह हकीकत है वैसे कई राजनीतिक नेताओ ने भी इस बलिदान और त्याग दिया है इस किताब के विमोचन और लिखी कहानियों की सच्चाई लोगों बागवान याद दिलाता है। समारोह के अंत में पहलगांव और पाकिस्तान हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सीपीआई के जिला सचिव हर्षित यादव सीपीआईएम के पूर्व जिला सचिव मोती शाह राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहूए प्राइवेट टीचर एसोसिएशन के प्रतिनिधिए अधिवक्ताए समाजसेवीए शिक्षकए छात्र नेता एवं शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की और यह आयोजन सामाजिक चेतना का सशक्त उदाहरण बन गया। कार्यक्रम को सीपीआई के जिला सचिव हर्षित यादव ,सीपीआईएम के पूर्व जिला सचिव मोती शाह, राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू, प्राइवेट टीचर एसोसिएशन के राजेश शर्मा, प्रमोद वर्मा, यूथ फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष शंभू देवा, सलमान सिद्दीकी अभिनव अकेल, रूपेश कुमार, निधिश कुमार गोलू, नरेश प्रसाद, मुकेश कुमार सिन्हा,गौतम गिरियगे, पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधा अम्बषटा, भोला प्रसाद एशहनाज खातून , यूथ फेडरेशन के जिला सचिव गुड्डू यादव एरंजीत पासवान ,विनोद कुमार, संतोष आर्य , राजेश कुमार, सहित शहर के गणमान्य दर्जनों व्यक्ति उपस्थित थे।

Latest news

विकसित मानसिकता को हकीकत में उतार रहे डॉ रामानुज, दिया तम्बाकू निषेध का संदेश

लखीसराय ( कजरा) डॉ आर लाल गुप्ता. बेशक विज्ञान के इस जमाने मे फोटो स्टेट सुलभ व्यवस्था है। परन्तु कुदरती विज्ञान में आज भी हकीकती...

डॉ मुकेश को गोल्डन अवार्ड से नवाजा गया

रिपोर्ट :कजरा डॉ आर लाल गुप्ता लखीसराय के कजरा प्रखंड से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां डॉ मुकेश कुमार...

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

लखीसराय (कजरा) डॉ आर लाल गुप्ता मुंद्रिका प्रसाद सिंह +2 उच्च विद्यालय, सदाय बिगहा में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर दिनांक 27 मई...

डीएवी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।

लखीसराय हाइवें स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसकी शुरूआत स्कूल प्रांगण में आए गणमान्य अतिथियों...

रामधुनी के पूर्व भव्य शोभा यात्रा से भक्तिमय हुई कजरा क्षेत्र

लखीसराय/ कजरा, डॉ.आर लाल गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार मन को सुकून एवं भक्ति की जुनून से ओत प्रोत श्रद्धा अवस्था एवं विश्वास का त्रिवेणी संगम धार्मिक अनुष्ठान...

कहर बरपाया, फिर कुदरत सो गया

लखीसराय/ कजरा डॉ. आर. लाल गुप्ता सृष्टि के तराने अजीब हैं, कहीं खूंखार्ता कि बु है,तो कही इसका महक अजीब है।सोमवार को आई आंधी तेज...

छात्र परिषद चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न

लखीसराय जिले के दामोदर पुर रोड़ स्थित माउंट लिटिरा पब्लिक स्कुल के प्रांगण में आज बच्चों के बीच अनोखी तस्वीर देखने और सुनने को...

बिजली की आंख मिचौली से छीन गया चैन

(125 यूनिट मुफ्त बिजली बना छलावा) लखीसराय/ कजरा, डॉ.आर.लाल गुप्ता 24 घंटे के दिन रात में तकरीबन 6 से 7 घंटे बिजली की उपलब्धता नहीं रहने के...

सब वे निर्माण से सड़क यातायात में अधूरा मिलेगी जाम से राहत

लखीसराय/ कजरा, डॉ. आर लाल गुप्ता मालदा रेल डिवीजन के जमालपुर कजरा रेलखंड पर सब वे निर्माण को लेकर 7 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया। इस...

गैस सिलेंडर की गाड़ी लगते ही गैस गोदाम पर टूट पड़ते है लोग

लखीसराय/ कजरा , डॉ आर लाल गुप्ता बेशक हम भारत बासी आजादी के 78 वा बरस बिता रहे हैं परंतु अभी तक कई ऐसे क्षेत्र है...
Related news

जनसुराज की जिला अध्यक्ष बनी माधुरी, लोगों ने दिया बधाईयां

लखीसराय/ कजरा, डॉ आर लाल गुप्ता प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में कजरा बिक्रपुर निवासी माधुरी चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने जिला...

संगीत के स्वरलहरियों से विभिन्न रोगों का इलाज संभव

लखीसराय/ कजरा, डॉ. आर लाल गुप्ता पुरातन काल से इस आधुनिक काल तक संगीत का स्थान हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाता है। भारत में ऋग्वेद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page