बिहार के लखीसराय से इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जो कि बिहार में चल रहे नीट परीक्षा हुई धांधली का खुलाशा।
लखीसराय जिला में कल जिलान्तर्गत 04 परीक्षा केंद्रों पर नीट पुनर्परीक्षा आयोजित की गई थी तथा स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा के समापन हेतु प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इस दरम्यान उक्त परीक्षा के क्रम में जिला अधिकारी शैलेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर मूल परीक्षार्थी के स्थान पर फर्जी/स्कॉलर/डमी परीक्षार्थी को बैठने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन केंद्राधीक्षक, स्टैटिक टीम एवं फ्लाइंग स्क्वाड से कराया गया तथा अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार के द्वारा इनके नेतृत्व में एक टीम का गठन कर परीक्षा केंद्रों पर गहन जांच-पड़ताल कि गई ।
उक्त सत्यापन के क्रम में लखीसराय जिला अंतर्गत तीन परीक्षा केन्द्रो यथा के आर के कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय एवं उच्च विद्यालय, हसनपुर से निम्न 9 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई। जिसके बाद सभी चारों केन्द्रो पर इसकी निगरानी की गई जिसके दरमयान इसकी संख्या बढ़कर 26 हो गई है। पुरी जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तार लोगों का आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेंज को 22 घंटे तक खंगाला गया है। जिसके बाद कई राज भी सामने आया है बताया जा रहा है सभी को रिमांड होम में लेकर और इसके गहराई तक इसकी जांच करेगे। हालांकि इस संबध में लखीसराय के एसपी प्रेरणा कुमार और जिला अधिकारी शेलेन्द्र कुमार ने अभी संख्या को प्रेस वार्ता कर अहम् जानकारी भी दी है ।
1…….. अपराध की शैली–विभिन्न केंद्रों में वास्तविक अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक कर्मियों की संलिप्तता एवं सहयोग से डमी अभ्यर्थी/स्कॉलर्स को परीक्षा केंद्र में परीक्षा दिलवाने के लिए प्रवेश करवाया गया । इस संदर्भ में दस्तावेजों की कूट रचना करते हुए फर्जी आधार कार्ड का पहचान पत्र के रूप में प्रयोग किया गया। जो परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है। उनमें मुख्य रूप से इस प्रकार है।
2…… फर्जी परीक्षार्थी– 1. मंतोष कुमार उम्र 26 वर्ष पिता- शम्भू यादव, सा०- शंकरपुर, थाना- शंकरपुर, जिला- मधेपुरा ( न्यू जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज का छात्र है ) 2. विवेक कुमार उम्र 26 वर्ष पिता- योगेंद्र चौधरी, सा०- हरचंदा, थाना- कांटी, जिला- मुज्जफरपुर ( ए० एन० मगध मेडिकल कॉलेज र्में का छात्र है ) 3. हिमांशु कुमार, पिता-शिव नारायण साह,ग्रा-पथरा, थाना-पथरा, जिला-सुपौल 4. सौरभ जीझा, पिता-ललन जीझा, थाना-राजनगर, जिला-मधुबनी 5. पूनम कुमारी पिता- बालेश्वर प्रसाद, ग्राम- बरमसिया, थाना- बिरनी, जिला- गिरिडीह, राज्य- झारखण्ड 6. अमन अग्रवाल, पिता-राजीव अग्रवाल, 7. रौशन कुमार, पिता- जीवछ साह, ग्रा़व पोस्ट-विशनपुर, थाना-लौकहा, जिला-मधुबनी (एन0एम0सी0एच0 पटना 8. चंचल कुमारी, पे0-सत्येदं्र प्रसाद, ग्रा-शेरभुका, थाना-हरिहरगंज, जिला-पलामू, झारखंड 9. जितेन्द्र कुमार, पे0-कारू राम, ग्रा-सेमरदा, पोस्ट-गेरई, थाना व जिला- सवाई माधोपुर, राजस्थान (एन0एम0सी0एच0 पटना का छात्र)
3….. मूल परीक्षार्थी– 1. संजीत कुमार पिता- विनोद कुमार, सा०- खपुरा ,थाना- नगरनौसा, जिला- नालंदा ➢ सहयोगी– 1. अर्पित सिंह, पिता- पवन कुमार सिंह, सा०- यादव नगर ,थाना- भगवानपुर, जिला- मुज्जफरपुर । 2. रंजीत कुमार पिता- विनोद कुमार, सा०- खपुरा ,थाना- नगरनौसा, जिला- नालंदा
4….बायोमेट्रिक कर्मी– 1. बादल कुमार (सुपरवाइजर), पे०-शिवशंकर पासवान, सा०- अरमा, थाना- कजरा, जिला- लखीसराय 2. कृष्णा कुमार , पे०-रामबालक साव, सा०- नया बाजार दालपट्टी वार्ड-26, थाना- कवैया , जिला- लखीसराय 3. अंकित कुमार , पे०-अरुण ठाकुर, सा०- नया बाजार दालपट्टी वार्ड-26, थाना- कवैया , जिला- लखीसराय 4. मुकुंद कुमार , पे०-मंगल यादव, सा०- छोटी कवैया वार्ड-32, थाना- कवैया , जिला- लखीसराय 5. उदय कुमार , पे०-जवाहर पासवान , सा०- मोहनपुर, थाना- पिपरिया , जिला- लखीसराय 6. अखिलेश कुमार , पे०-दिनेश यादव, सा०- छोटी कवैया वार्ड-32, थाना- कवैया , जिला- लखीसराय 7. मयंक कश्यप पिता- हरिशंकर प्रसाद, ग्राम- पासवान चौक, थाना औधोगिक क्षेत्र, जिला- वैशाली 8. विशाल कुमार (सुपरवाइजर), पे०-संजय राम , सा०- बड़ी कवैया वार्ड-32, थाना- कवैया , जिला- लखीसराय 9. राकेश कुमार , पे०-सच्चितानंद शर्मा, सा०- खगौर वार्ड-02, थाना- किउल , जिला- लखीसराय 10. अंकित कुमार , पे०-नविन कुमार, सा०- खगौर वार्ड-06, थाना- किउल , जिला- लखीसराय 11. मोहित कुमार , पे०-त्रिपुरारी ठठेरा, सा०- कवैया रोड वार्ड-31, थाना- कवैया , जिला- लखीसराय 12. सुदर्शन कुमार , पे०-राजकुमार महतो, सा०- कोयला, थाना- कोरमा , जिला- शेखपुरा वर्त्तमान पचना रोड, बाईपास, कवैया थाना- कवैया , जिला- लखीसराय 13. अमलेश कुमार (सुपरवाईजर), पे0-रामप्रवेश सिंह, सा0-नरोतमपुर, थाना-कजरा, जिला-लखीसराय 14. अदिति कुमारी, पे0-राधेरमण सिंह, सा0-सहबाजपुर सराय, थाना-सीतामढ़ी, जिला-नवादा 15. घनश्याम कुमार, पे0-रामपदारथ सिंह, सा0-रामपुर, थाना-सूर्यगढ़ा, जिला-लखीसराय 16. शंकर कुमार वर्मा, पे0-राजोकांत वर्मा, सा0-पुरानी बाजार लखीसराय 17. आर्यन कुमार, पे0-स्व0 मोहित कुमार गुप्ता, सा0-पचना रोड, लखीसराय 18. चन्दन कुमार, पे0-संतोष यादव, सा0-कुरियारी, थाना-हलसी, जिला-लखीसराय उक्त घटना के सम्बन्ध मे ं किउल थाना काण्ड संख्या-64/26 तथा कवैया थाना काण्ड संख्या-244/26 एवं 245/26दर्ज कर लिया गया है।






































