लखीसराय जिले में पिछले तीन दिन पूर्व अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा बड़हिया बाजार स्थित खुशबू पुस्तक भंडार के संचालक शत्रुधन कुमार को गोली मार हत्या कर दिया गया था। हत्या का उद्रभेदन करते हुए लखीसराय के जिला पुलिस अधीक्षक पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद अधिकारी ने मृतक की पत्नी रंजना देवी के द्वारा बड़हिया थाना में लिखित आवेदन के आधार पर बड़हिया थाना कांड संख्या-172/25 दिनांक-23.08.2025 धारा-103(1) बी0एन0एस0 एवं 27 आर्म्स एक्ट अंकित किया गया है।
तदोपरांत घटना कां गभीरता को देखते हुए अधोहस्ताक्षरी के द्वारा घटना के उद्दभेदन एवं अभियूक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, लखीसराय के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवमकुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया है। उक्त टीम के द्वारा बड़हिया में लगे सी0सी0टी0वी0 फुटेज का अवलोकन, तकनीकि अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना के आधार पर दो अपराधकर्मी को पुलिस अभिरक्षा मंे लेकर पुछताछ किया गया जिसमें दोनों अपराधकर्मी ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि पकड़ाये हुए अपराधकर्मी एवं इनके सहयोगियों के द्वारा मृतक शत्रुधन कुमार से 5 लाख रू0 की बतौर रंगदारी मॉगी गई थी एवं 1.5 लाख रूपये की अवैध उगाही की गई थी। शेष राशि के लिए लगातार दबाब बनाया जा रहा था लेकिन मृतक के द्वारा देने से इनकार कर दिया गया। तदोपरांत सुनियोजित तरीके से रैकी करते हुए आलोच्य घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में लाईनर एवं अन्य सहयोगी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
पूछताछ के क्रम में दोनों के द्वारा इस घटना के अलावा बड़हिया थाना कांड सं0- 170/25, दिनांक-22.08.2025 में अपनी संलिप्ता स्वीकार किए है। साथ ही पकड़ाये हुए दोनों अपराधकर्मी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके निशानदेही पर घटना में कारित हथियार, मोटरसाईकिल एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया है जो दो लोगों की गिरफ्तारी हुई उनमे से एक लक्ष्मीनारायण पे0 राजीव सिंह सा0-दानी टोलावर्ड न0-13 बड़हिया और दुसरा सोनू झा पे0 राज कुमार झा सा0-इन्द्रटोला वार्ड न0-20, बड़हिया, दोनो जिला-लखीसराय का ही रहने वाला इसके पास से दो देशी पिस्टल ,दो मैगजीन,तीन जिंदा गोली, दो मोबाईल फोन,एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।









































