एजुकेशनल डेवलपमेंट काउंसिल के द्वारा प्रोफेसर कमल प्रसाद बौद्ध की अध्यक्षता में जे० डी० वूमेनस कॉलेज, पटना में शिक्षक दिवस सप्ताह के रूप में भारत के 25 ऐसे शिक्षाविद जिन्होंने अपने शिक्षण एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समाज के विकास के लिए उपयोगी एवं सृजनात्मक कार्य किए हैं,

उन्हें बिहार के उच्च शिक्षा निर्देशक, प्रो० एन० के० अग्रवाल एवं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के वाइस चांसलर प्रो० उपेंद्र प्रसाद सिंह के हाथों “गुरु शिक्षा सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मिथिलांचल के पांच शिक्षक, जिसमें ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के अध्यक्ष, छात्र कल्याण, प्रो० अशोक कुमार मेहता, ओरिएंटल कॉलेज आफ एजुकेशन, दरभंगा के सहायक प्राध्यापक, श्री घनश्याम कुमार झा, मिथिला बी० एड० कॉलेज, दरभंगा के प्राचार्य, डा० वजीह अहमद खान, मानु, दरभंगा के सहायक प्राध्यापक, सैयद मोहम्मद कहफुलवड़ा, तथा शहिद पीर अली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, सकरी, मधुबनी के प्राचार्य डॉ० जकि अहमद शामिल थे। प्रो० घनश्याम कुमार झा को गुरु शिक्षा सम्मान से सम्मानित किए जाने पर ओरिएंटल कॉलेज आफ एजुकेशन के प्रबंधन समिति, प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारीयों तथा प्रशिक्षणार्थियों के बीच खुशी का माहौल देखा गया। इस अवसर पर प्रोफेसर झा के स्वागत एवं महाविद्यालय के अनय शिक्षकों के सम्मान में ओरिएंटल कॉलेज आफ एजुकेशन दरभंगा में दिनांक 11 सितंबर 2025 को कॉलेज के मल्टीपरपस हॉल में कॉलेज के प्राचार्य डॉ० जी० एम० अंसारी की अध्यक्षता में स्वागत एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज आफ टीचर एजुकेशन, मानु, दरभंगा के प्राचार्य प्रो० मोहम्मद फैज अहमद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर मोहम्मद आफाक हाशमी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना से की गई। कॉलेज के निदेशक इकबाल अहमद ने अतिथियों के साथ-साथ कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारीयों को साल पाग एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रोफेसर फैज ने शिक्षको के ऊपर देश के विकास की बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए एक अच्छे भारत के निर्माण में उन्हें आगे आने की बात की, वही प्रोफेसर हाशमी ने शिक्षकों को मानवता एवं राष्ट्र विकास की आखिरी उम्मीद बताइ। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए तथा शिक्षकों के साथ-साथ दर्जनों प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और गुरु शिक्षा सम्मान प्राप्त करने पर श्री झा को मुबारकबाद दी। मुबारकबाद देने वालों में कॉलेज के अध्यक्ष, श्री नुरुल होडा नूर, सचिव, सिद्दीका खातून, निर्देशक, इकबाल अहमद, सैयद शाहिद हसनैन, प्रोफेसर मोहम्मद फैज अहमद, प्रोफेसर मोहम्मद आफाक हाशमी, श्री सिराज अहमद, श्री शर्फे आलम, डॉ मोहम्मद वकार के साथ-साथ कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी शामिल है।
[9:15 PM, 9/12/2025] lakhisaraireportergopal: मिल जाएगा सुबह








































