पटना:बिहार में करीबन शाम चार बजे राजभवन राजेंद्र मंडप में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार में भाजपा कोटे से कृष्ण कुमार मंटू, विजय मंडल, संजय सरावगी राजू सिंहए सुनील कुमार, जीवेश मिश्रा और मोतीलाल प्रसाद ने विशेष मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई है। जिसमें खास बात यह रही कि मिथिलांचल के दो विधायक जीवेश कुमार मिश्र और संजय सरावगी ने मैथली भाषा में मंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश कुमार के कैबिनेट विस्तार में सिर्फ जातीय बल्कि ही नहींए बल्कि क्षेत्रीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है। भाजपा कोटे से मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी विधायक बिहार के अलग.अलग क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में उन क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व करने से निश्चित तौर पर इसका असर इसी साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है।
सबसे पहले दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी ने शपथ ली। उन्होंने मैथिली में शपथ ग्रहण की। इसके बाद बिहार शरीफ से भाजपा विधायक सुनील कुमार ने शपथ ग्रहण की इसके बाद दरभंगा के जाले विधानसभा सीट से भाजपा विधायक जीवेश मिश्राए मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजू सिंह व रीगा से विधायक मोती लाल ने मंत्री पद की शपथ ली। छठे नम्बर पर कृष्ण कुमार मंटू ने, जबकि सबसे अंत में विजय कुमार मंडल ने शपथ ग्रहण की।
Breaking News
भाजपा के सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Related news