लखीसराय . एंबुलेंस कर्मचारी लंबी हड़ताल करने के बाद आज नौवा दिन जब इन लोगों की मांग पूरी नहीं हुई तो लोगों ने दोपहर बिहार के उपमुख्यमंत्री, कंपनी और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री का पुतला दहन किया। इनलोगों ने कहा कि जायज मांगों के लिए अगर इतनी मेहनत करनी पड़ती है तो शायद हमे लगता है कि सरकार अंधी होने के साथ.साथ बहरी भी हो चली है।उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, कंपनी जेन प्लस, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला दहन किया गया। प्रर्दशन कारियों का कहाना था कि हमारी मांगे जायज है जिसे सरकार को देना होगा। ज्ञात हो कि बीते 3 सितंबर को एक एम्बुलेंस चालक की मौत सांप काटने से हो गया था जिसकी सुध लेने कोई नहीं पहुंचे। इनलोगों ने कहा कि हमारे संघ की ओर से लगातार सरकार से दर्जनों मांग रखी गई है लेकिन मुख्य रूप से हमारी मांग वेतन पर्ची , श्रम अधिनियम कानून पालन और चालक बीरेंद्र कुमार चालक की मौत पर परिजनों को मुआवजा की मांग है।
Breaking News
एंबुलेंस कर्मचारी ने किया उपमुख्यमंत्री संग स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन।
Related news







































