लखीसराय जिले के मंडल कारा में आज लखीसराय के प्रभारी जिला अधिकारी सह एडीएम नीरज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, हेडक्वाटर पुलिस उपाध्यक्ष, भवन निर्माण पदाधिकारी कृणाल कुमार, विधुत कार्यपालक पदाधिकारी कोमल कुमारी ने संयुक्त रूप से मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया है।
निरीक्षण से पहले मंडलकारा में गांधी जी के चलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रंद्वाजलि लोगों ने दी है। जिसके बाद सिडुल कार्यक्रमों का शुभांरभ दीप प्रज्वलित कर उद्रघाटन किया गया है। इस संबध में विशेष जानकारी देते हुए मंडलकारा के अधिक्षक रमेश कुमार ने बताया कि हर महीने की तरह आज संयुक्त अधिकारियों के द्वारा मंडलकारा का औचक निरीक्षण किया गया है। इस मौके पर मंडलकारा में चल रहे सभी विधि व्यवस्था को देखा गया, बंदी कैदियों से वार्तालाप कर उनकी शिकायतों को सुना गया जिसमे पानी की और व्यवस्था, कैदियों को सुविधा देने की बात सामने आई इसके अलावे मौजूदा कैदियों में किरण सिंह ने कार्यक्रम के दरम्यान सांस्कृतिक संगीत सुनाया है। इस मौके प्रभारी जिला पदाधिकारी नीरज कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मंडलकारा में विधि व्यवस्था और कैसे पूर्ण हो सके इसको लेकर आए है जो सुविधा बन सकेगा उसको पूरा किया जायेगा। इस कार्यक्रम के दरम्यान सहायक प्रभारी जेलर प्रमोद कुमार, सहायक अधिक्षक आलोक कुमार, रविकुमार, सहित अरूण कुमार के अलावे अन्य मंडलकारा के कर्मी मौजूद रहे है।
Breaking News
जिला अधिकारी मंडलकारा का किया निरीक्षण।
Related news








































