लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा राजद विधायक प्रहलाद यादव के पुत्र विनय कुमार का पटना के रूबन मेमोरियल हॉस्पीटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। जो कि शहर के लिए दुखद खबर ने पूरे क्षेत्र को शौक की लहर में डुब गया है।
विधायक प्रहलाद यादव के पुत्र विनय कुमार का पटना के रूबन मेमोरियल हॉस्पीटल में पिछले कई दिनों से गहरी बिमारी के लिए इलाज करा रहे थे आज सुवह करीबन तीन बजे उनका निधन हो गया। यह खबर सामने आते ही इलाके में शोक की गहरी लहर दौड़ गई। परिवार में यह बड़े पुत्र जो कि विधायक प्रहलाद यादव के लिए अपना सच्चा मित्र जैसे अपूरणीय क्षति हैं और इनके निधन पर शहर में लोग भावुक हो उठे है। इनके घर पर लोग आना जाना शुरू हो गया है वही दूसरी ओर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और साहस दे। सूत्रों की माने तो विनय सुर्यगढ़ा विधानसभा में एक प्रिय युवा के रूप में इस बार जाने जाते लेकिन इसके विपरीत ही निधन की पीड़ा में डूबा है, लेकिन उनकी यादें और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनकर जीवित रहेंगे। उनका जाना निश्चित रूप से क्षेत्र और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसे लोग भुलने के बाद भी नहीं भुलाया नहीं जा सकता।








































