लखीसराय के आर के मैदान में विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल पूरे होने पर उनके द्वारा किए गए कार्य विषय पर चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया है।
जिसके आयोजन कर्ता केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के प्रादेशिक कार्यालय पटना के द्वारा आज शुभारंभ किया गया। इस मौके पर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और लखीसराय के जिला अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र के द्वारा संयुक्त फीता काटकर किया गया। साथ में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम का भी उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। ज्ञात हो कि यह जागरुकता कार्यक्रम सह चित्र प्रदर्शनी दिनांक 28 सितंबर तक चलेगी। प्रदर्शनी में प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क है।
विजय कुमार सिंहा- इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकास कार्यों तथा गरीब कल्याण के माध्यम से विकसित भारत की नींव रखी गई है।
केंद्र सरकार द्वारा आम जनता के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनेक प्रभावशाली उपलब्धियां प्राप्त की गई हैं। 81 करोड़ लोगों को अनाज उपलब्ध कराया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से 4 करोड़ लोगों को आवास प्राप्त हुआ है । चित्र प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें विशेष रूप से बिहार के विकास के आयामों को चित्रों द्वारा प्रस्तुत किया है। उन्होंने प्रदर्शनी को आम जनता के लिए उपयोगी बताया तथा लखीसराय की आम जनता से इसका अवलोकन करने की अपील की।
लखीसराय जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने चित्र प्रदर्शनी का भ्रमण दरम्यान कहा कि इसमें बिहार के विकास की गाथा चित्रों द्वारा प्रस्तुत की गई है। उनके द्वारा प्रदर्शनी के लिए तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लखीसराय पर एक कॉफी टेबल सेंटर बनाया गया है।साथ ही यह बताया कि आज जो चित्र प्रदर्शनी किया गया है उसमें पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा किए कार्यों को दिखाया और दर्शाया गया है। । जागरुकता कार्यक्रम स्थल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एसएसबी, सीआरपीएफ, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, जीविका, डाक विभाग, लीड बैंक सहित अनेक विभागों के स्टॉल भी लगाए गए हैं तथा आम जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
Breaking News
पांच दिनो तक चलेगा विकसित भारत अमृत कला सेवा
Related news







































