सदर अस्पताल के सभागार में गुरुवार के दोपहर 12:40 पर निजी स्वास्थ्य संस्थानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन बीपी सिंहा के द्वारा की गई। बैठक में परिवार नियोजन, टिकाकरण, प्रसव एवं प्रसव पूर्व जांच सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के आंकड़ो की एच एम आई एस मे निवंधन एवं ससमय रिपोर्टिंग करने के लिए निजी स्वास्थ्य संस्थानो को एचएमआईएस पोर्टल पर प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होने सभी निजी स्वास्थ्य संस्थान को सरकार को सहयोग करने को कहा। उन्होने यह भी कहा की बिना किसी आशंका और भय के सरकार के ऑनलाइन पोर्टल एचएमआईएस के जरिये डाटा साझा करे। बैठक के दौरान सिविल सर्जन के द्वारा निर्देश दिया की सभी निजी स्वस्थ्य संस्थान से जल्द से जल्द एचएमआईएस पोर्टल पर निवंधन करा कर इसी माह से अपने अपने संस्थान का रिपोर्ट प्रत्येक माह के 5 तारीख तक अपलोड सुनिश्चित किए जाने की बात बताई गई।





































