लखीसराय जिले के नगर थाना के अतंर्गत साबिक पुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है जहां पांच से अधिक लोग घायल है जो गंभीर हालात में लखीसराय सदर अस्पताल पहॅुचा है बताया जा रहा है जो लोग जख्मी है उसमें सीमा कुमार पति राम कुमार, रिकु देवी पति पंकज कुमार सिंह, कन्हैया कुमार पिता राम कुमार काफी जख्मी है जबकि जिनको चोट आया है उसमें राम आलोक कुमार पिता राम कुमार, रणधीर कुमार स्व. अरविंद सिंह घायल है। इस संबध में ने बताया कि पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था आज पानी पिने को लेकर खेत पर गये थे इसी दरम्यान मारपीट हुई जो मारपीट किए उसमे से मुख्य रूप से रमजान, शम्भु, विपुल , गोलू और चंदन कुमार के हाथ में लाठी और पिस्टल था छुडाने के क्रम में मारपीट हुए। इस बात को लेकर थाना और एसपी को सूचना दिया गया है लेकिन सूचना के बाद भी कोई तरह का मदत नही मिल पाया है। फिलहाल घटना को लेकर स्थानीय पूलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन थाना में दिया गया है।
Breaking News
जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट पांच घायल।
Related news




































