लखीसरायः हर रविवार की तरह इस रविवार को भी चितरंजन रोड स्थित लायंस फाउंडेशन हॉल में लायंस क्लब लखीसराय के तरफ़ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मरीजों को मुफ्त परामर्श क्लब के डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा के द्वारा दिया गया। करीब 167 उच्चारक्तचाप और मधुमेह के मरीज़ो की निशुल्क जाँच भी की गई। क्लब के सदस्य प्रेमचंद कुमार के सहयोग से दवा का मुफ्त वितरण जरूरतमंदों के बीच भी किया गया। साथ ही क्लब के द्वारा निःशुल्क आँखो का जांच शिविर भी लगाया जाता है। कलकत्ता से आए हुए नेत्र विशेषज्ञ के द्वारा करीब 32 मरीज़ो का निःशुल्क जाँच किया गया। बताया जाता है कि क्लब के द्वारा केवल 300. रुपये में आँखो के जाँच के साथ साथ फ्रेम और पॉवर का शीशा भी उपलब्ध कराता जाता है।साथ ही आज क्लब के द्वारा जरूरतमंदों के नये सिलाई मशीन का वितरण भी किया गया।
आज के इस शिविर में अध्यक्ष संजीव स्नेही, चार्टर मेम्बर राजेंद्र सिंघानिया, गौतम गिरियागे और रंजन स्नेही के साथ साथ राहुल सिंघानिया भी मौजूद थे।
Breaking News
लायंस क्लब लखीसराय के तत्वाधान में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर !
Related news




































