लखीसराय जिले के दामोदर पुर पंचायत के अतंर्गत माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में सम्मान की घोषणा
करने के उद्देश्य से यह पहल विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने तथा उनके आत्मविश्वास को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय कदम को बढ़ाया गया है। जहां बच्चों को स्टार परफ़ॉर्मर ऑफ़ मंथ यह सम्मान उन छात्रों को प्रदान किया गया जिन्होंने मार्च माह में अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यह मान्यता न केवल उनके परिश्रम को सराहती है बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणा बनती है। चयनित छात्रों को स्कूल द्वारा विशेष पहचान बैज प्रदान किया जाएगा। स्टार परफॉर्मर बैज वर्ग नर्सरी के आरव राज, जूनियर केजी के मुस्कान, सीनियर केजी के आराध्या रॉय, वर्ग प्रथम के शौर्या, वर्ग द्वितीय के आरुष गौरव और मयंक कुमार, वर्ग तृतीय की नौशीन सबा ,ओजस श्रीवास्तव और सार्थक राज, वर्ग चतुर्थ के आयु रिदाय भारद्वाज, वर्ग पंचम की काशवी श्रीवास्तव, वर्ग षष्ठ की माही भारती, वर्ग सप्तम के कुमार अभिराज अमन, वर्ग अष्टम के पीयूष कुमार ने अपने नाम किया।
प्राइड ऑफ़ माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल यह सर्वोच्च सम्मान उन छात्रों को प्रदान किया गया जिन्होंने अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रौशन किया है। इस सम्मान के साथ छात्रों को एक विशेष भी दिया गया, जो उनकी लगन, अनुशासन एवं शैक्षणिक समर्पण का प्रतीक होगा। यह बैज विद्यालय परिसर में उनकी विशेष पहचान बनेगा।
स्कूल के चेयरमैन संजीव स्नेही ने बताया कि इन पुरस्कारों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को लक्ष्य की ओर केंद्रित रखनाए प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना तथा सकारात्मक सोच को विकसित करना है। यह पहल छात्रों को केवल अंक प्राप्त करने के लिए ही नहींए बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित करेगी। बैज और प्रशंसा प्रमाणपत्र से छात्र गौरवान्वित महसूस करेंगे और आने वाले समय में यह उनके आत्म.विश्वास को भी बढ़ाएगा।
विद्यालय की सेक्रेटरी विजेता स्नेही का मानना है कि इस प्रकार की मान्यता प्रणाली से छात्र स्वयं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और भविष्य में उच्च उपलब्धियाँ अर्जित करेंगे।
विद्यालय के प्रिंसिपल ने माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल लखीसराय परिवार की ओर से सभी चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी।





































