दरभगाः ओरिएंटल कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन कॉलेज में वार्षिक समारोह 2025 के साथ बी. एड. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया है। जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के अध्यक्ष नूरुल होदा नूर की अध्यक्षता में किया गया। जिसका उद्घाटन नये सत्र का शुभारंभ आए हुए मुख्य अतिथि के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण पदाधिकारी सह सी ई टी बी एड बिहार के नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर अशोक कुमार मेहता ने की जबकि कार्यक्रम का समापन सत्र में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक ;व्यवसायिक डॉ. मनोज कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कैमफ्लो न्यू दिल्ली के डायरेक्टर खालिद सिद्दी की उपस्थित में किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ0 असदुल्लाह रहमान के द्वारा किए गए क्लामेपाक की तिलावत एवं गुड़िया कुमारी के द्वारा सरस्वती वंदना से की गई है। अतिथियों का स्वागत कॉलेज के डायरेक्टर जनाब इकबाल अहमद के द्वारा शौल एवं पुष्प गुलजस्ता एवं कॉलेज का स्मृति चिन्ह देकर किया गया। स्वागत अभिभाषण कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.जी. एम. अंसारी ने दिया। मंच संचालन सुश्री रितु रंजन एवं निधि झा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. घनश्याम कुमार झा के द्वारा किया गया। प्रोफेसर अशोक कुमार मेहता ने सकारात्मक ऊर्जा एवं निष्ठा के साथ छात्रों को अपने जीवन के हर एक क्षेत्र में कार्य करने को कहां और कहां की यदि आप सकारात्मक ऊर्जा एवं निष्ठा के साथ कार्य करते हैं तो निश्चित रूप से उस क्षेत्र में सर्वोत्तम सफलता के साथ.साथ मान एवं सम्मान भी प्राप्त होगा। डॉ. मनोज कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को अपनी व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ समाज के लिए उपयोगी होने पर बल दिया, उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की जिम्मेदारी अब इन्हीं नौजवानों पर है। जबकि समारोह को संबोधित करते हुए खालिद सिद्दीकी ने वार्षिक महोत्सव एवं विदाई समारोह जैसे कार्यक्रमों को शिक्षण संस्थानों में कराया जाना बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं समाज में सकारात्मक ऊर्जा के संचार हेतु एक बेहतरीन कार्य बताया। प्रशिक्षणार्थियों ने इस अवसर पर दर्जनों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें मिथिला का लोक नृत्य, झिझिया बिहार का लोक महा पर्व छठ के दृश्य एवं लोकगीतों के साथ-साथ प्रेरणादायक संवाद एवं उनका महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार का अनुभव शामिल था। इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रशिक्षणार्थियों के साथ.साथ पूरे 2 वर्ष में महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक, सह शैक्षणिक और अशैक्षणिक क्रियाकलापों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले तथा उनमें सर्वोत्तम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट, मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।





































