लखीसराय में सावन के चौथी और अंतिम सोमवारी को लेकर सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर मे जलाभिषेक को लेकर श्रद्वालुओं की भाड़ी.भीड़ उमड़ पड़ी है। सावन के महीने में भगवान शिव पर जलार्पण करने की काफी पुरानी परम्परा हैं।खासकर सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव पर जलार्पण करना काफी शुभ और जल्द ही मनोकामना पूरी होने वाला दिन माना जाता है।मंदिर में काँवरियो का सैलाब उमड़ पड़ा।पूरा अशोकधाम मंदिर मानो शिवमय हो गया।अहले सुबह मंदिर का पट खुलते ही काँवरियो की लम्बी कतार लग गयी। पूरा मंदिर परिसर केसरियामय हो गया। महिला.पुरुष और बच्चे सभी जलाभिषेक करने को उत्सुक थे ।हजारो की तादाद में उमड़ी भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सुरक्षा की भी तगड़ी व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गयी है।सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। ताकि श्रद्वालुओं को कोई परेशानी ना हो।
पार्वती देवी श्रदालुओं का कहना है कि मंदिर में भगवान शिव का पूजा अर्चना कर आये है हमारी भगवान से यह प्रार्थना है कि हमारा छोटा सा बच्चा है उनके जीवन और अपने परिवार के बीच शांति और सद्रभाव बना रहे ।
श्रदालु प्रदीप का कहना है आज सावन का तथा अंतिम सोमवारी का पूजा है आज भगवान शिव की पुजा अर्चना किया है हम चाहते है कि जिला में शांति और सद्रभाव के साथ विकास हो भगवान हम पर कृपा बनाएं रखे। इस मंदिर में कई मांगे गए मनंत पुरी होती है हम भी अपने और अपनेपरिवार के लिए कुछ मांगा है।
Breaking News
सावन की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
Related news




































