लखीसराय पुलिस ने गूप्त सूचना पर बडी घटना को अंजाम देने से पहले एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसके पास से तीन देशी कटटा और 4 जिंदा कारतुस भी बरामद किया है।
लखीसराय हलसी पुलिस को रात्रि में गूप्त सूचना मिला था जिसके आधार पर लखीसराय पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर एक टीम गठित कि गई थी जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक अभियान चलाते हुए हलसी प्रखंड के ग्राम लालपुर निवासी रूदल तांती पिता स्व. भरत तांती को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि रूदल तांती किसी बड़ी घटना और अपना वर्चस्व को बनाने के लिए अपने ही घर में अवैध गोली और हथियार रखा था।
बाईट- इस संबध में लखीसराय एसपी अजय कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि हलसी थाना को गूप्त सूचना मिला था जिसके आधार पर अनुमंडल पुलिस अधीक्षक शिवम कुमार के नेतृत्व मे हलसी थाना अध्यक्ष रंजन कुमार, एसआई राजेश रंजन यादव,अमृता कुमारी, सौरभ कुमार , कंुदन कुमार ओर तरहारी अध्यक्ष रंजीत कुमर तथा सशस्त्र बल के द्वारा लालपुर गांव में छापेमारी की गई जिसमें रूदल तांती के घर से हथियार और जिंदा गोली बरामद किया गया है ये किसी अप्रिय घटना को अंजाम देेने के लिए लाया था फिलहाल इसका और कोई घटना में संग्लिप्त है कि नही इसकी जांच की जा रही है।
Breaking News
तीन देशी कटटा 4 जिंदा कारतुस के साथ एक गिरफ्तार
Related news




































