लखीसराय किऊल थाना क्षेत्र के लाखोचक गांव निवासी पूर्व प्रखंड उपप्रमुख वर्तमान में पंचायत समिति सदस्य वीरेंद्र महतो के घरों पर गांव के कुछ युवकों के द्वारा अचानक घर पर गली गलौज कि फिर मारपीट करने लगा इसी क्रम मे कई राउंड गोली चलाने की बात सामने आया है यही नही दंबगों के द्वारा घरों मे भी आग लगा दिया गया जिससे काफी नुकसान की बात सामने आया है यही नही दंबगो ने मौजूदा घर के पास खड़ी गाडी को भी तोड़ा, घर में मौजूदा कौशल्या देवी के साथ भी मारपीट करने की बात सामने आया है जानकारी के मुताबिक जब लोगों ने शोरगूल की आवाज सुनी तो भीड़ होने लगी तो सभी वहां से दंबग भाग निकले इस घटना को लेकर किऊल थाना पीड़ितो ने मोबाइल दुरभाष पर घटना की तुरंत सूचना दी बाद में घटना को लेकर किऊल थाना में लिखित आवेदन दिया गया जिसमे आधा दर्जन से अधिक लोगों अभियुक्त बनाया गया। जानकारी के मुताबिक जुलूस यादव का पुत्र दिलखुश कुमार, ओपी यादव का पुत्र मनीष कुमार उर्फ थोथा , ओपी यादव का पुत्र सौरव कुमार उर्फ टेनी, इंद्रदेव यादव का पुत्र पप्पु कुमार, जगत यादव का पुत्र जीतों उर्फ जितेंद्र कुमार, ललन यादव का पुत्र राम मूर्ति कुमार, सागर यादव का पुत्र बलराम कुमार, रणजीत यादव का पुत्र धोनी उर्फ कौवा यादव, खड़ो यादव का पुत्र साहो यादव सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है इस गोली बारी मै वीरेंद्र महतो बाल बाल बच गए घटना का कारण है कि लोग शराब का धंधा करता है और इनलोगों का शक है कि मैं इसकी सूचना पुलिस को देता दिया जाता है यही बजह रही है कि घटना को अंजाम दिया गया वही किऊल थाना अध्यक्ष बजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें मनीष कुमार, पप्पू कुमार तथा मुन्ना कुमार है उन्होंने यह भी बताया कि मुन्ना कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया बाकी सभी आरोपी के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।
Breaking News
दंबगों ने की घर में धुसकर मारपीट फिर चलाई गोलियां प्राथमिक दर्ज
Related news




































