लखीसराय में आज एनडीए गठबंधन के आ्रहवान पर आज पुरा बिहार बंद का एलान किया गया था जिसका जीता जागता तस्वीर लखीसराय के हर मोड़ पर देखने को मिला है जानकारी के मुताबिक लखीसराय जमूई मोड, हलसी अंबदेकर चौक, तेतरहार जमुई मार्ग, बालिका विधापीठ चौक, सूर्यगढ़ा मुख्य बाजार लखीसराय शहीद द्वार के निकट पांच दलो ने मिलकर पुरा जोश से सड़क को जाम कर बंद का आह्रवान को सफल बनाने का प्रयास लगातार कर रहे है। यह बंद का आह्रवान कथित रूप से कांग्रेस के मंच से किसी दलो के युवका ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर हुई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुलाया गया है। बंद के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मी पुरे तेज हो गई है और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर हर मोड और चौक पर अलर्ट मुड में दिखे है। कार्यकताओं ने बंद आज सुबह 7 बजकर तीस मिनट से दोपहर 12 बजे तक यानी कुल 5 घंटे तक प्रभावी रखने का एलान किया और यह कुछ ही घंटे शेष रहे गए है। इस जाम की बजह से सामान्य जीवन और यातायात बहाल हो जाएगा, एनडीए नेताओं ने दावा किया है कि बंद के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा। एनडीए ने साफ किया है कि बंद से आपातकालीन सेवाओं को बाहर रखा गया है जिसमें अस्पताल एम्बुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड जैसी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी इसके अलावे रेलवे सेवाएं भी बंद के दौरान बाधित नहीं होंगी। जबकि बताते दे कि राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक छुट्टी घोषित नहीं की गई है इसलिए स्कूल और कॉलेज खुले रहे वही कुछ निजी संस्थान स्थानीय हालात को देखते हुए बंद रखने का फैसला कुछ घंटो के लिए लिया गया था। बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और डिजिटल लेनदेन की सुविधा भी मिलती रहेगी हालांकि प्रदर्शन के कारण कुछ शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो हुई भी। जबकि लखीसराय के बाजार की दुकाने खुली रही।
Breaking News
एनडीए का बिहार बंद, चप्पे पर कार्याकर्ता उतरे सड़क पर
Related news







































