बिहार के लखीसराय में दो दिवसीय लक्खी अमृत महोत्सव का शुभांरभ किया गया है जिसमें बिहार डिप्टी सीएम अपने परिवार के साथ पहॅुचे।
लखीसराय में जिला अधिकारी मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में अशोक धाम इन्द्रदमेनश्वर मंदिर के सहयोग और मंदिर के प्रांगण से आज दोपहर दो दिवसीय अंनत चुतुर्दशी के अवसर लक्खी अमृत महोत्सव प्रांरभ किया है जिसका शुभांरभ लखीसराय के एडीएम सुधांशु शेखर, लखीसराय कलेक्टर शशि भुषण कुमार, जनसम्पर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम और नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया है।
जबकि सिमरिया गांव एनएच अस्सी से जल उठाते हुए स्थाीय विधायक सह बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंहा एक रथ यात्रा कर लखीसराय अशोक धाम पहॅुचे इस बीच लखीसराय की जनता ने उनका फुल माला पहनाते हुए भव्य स्वागत किया है। जबकि अशोक धाम पहॅुचने के बाद जिला अधिकारी और श्री सिन्हा के परिवार सहित भाजपा कार्यकताओं ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर पुजा अर्चना किया है। इस संबध में विजय कुमार सिंहा ने कल ही देर संध्या को अपनी बात को रखते हुए बताया कि अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर लखीसराय में आयोजित लक्खी अमृत महोत्सव के अवसर पर लखीसराय के श्रद्धालुओं की पवित्र जलयात्रा बड़ी संख्या में निकलेगी जो कि श्रद्धालु सिमरिया धाम से गंगाजल लेकर यात्रा प्रारंभ कर अशोक धाम ;इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर की ओर अग्रसर होगे जिसके बाद भक्ति और उत्साह से सराबोर आंनद उठायेगे। इस बेला की संध्या में दिल्ली के भाजपा संासद मनोज त्रिवारी भी उपस्थित होगे।








































