लखीसराय में लगातार मोटर साइकिल चोरी की घटना घटित हो रही जिसे देख पुलिस मुख्यालय के आदेश पर लखीसराय में बड़ी कारवाई हुई जहां मोटर साइकिल चोर गिरोह का भंडा फोर पुलिस ने की है ।
लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

लखीसराय पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता। एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया।गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी शेखपुरा, नवादा और लखीसराय जिलों के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार ये चोर अलग.अलग जिलों से मोटरसाइकिल की चोरी कर लखीसराय में बेचते थे।
इस संबध में लखीसराय के एसपी अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान शेखपुरा निवासी हर्ष कुमार, नवादा निवासी मुन्ना कुमार, लखीसराय निवासी प्रेमरंजन कुमार और अशोक केवट के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी के दौरान चार चोरी की मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर हमारी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ा है। ये गिरोह अंतर जिला स्तर पर काम कर रहा था। कई मामलों में ये पहले से वांछित थे। अन्य जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही यह भी बताया कि यह गिरोह मोटर साइकिल की नेम प्लेट को बदल कर साथ ही मोटर साइकिल का चेसिस नंबर को घसीट कर दुसरा नंबर का बदलाव कर बेचते थे पहले या मोटर साईकिल की चोरी करते थे फिर गा्रहक को खोजकर बेचते थे।





































