चानन थाना क्षेत्र के भंडार गांव में ईंट की टुकड़ी उठाने को लेकर दो पक्षों जमकर मार पीट हुआ जिसमें दोनों तरफ से चार लोगों को चोटे आई है जिसमें अनील यादव का सर फट गया और उसकी मां दिव्या देवी को हाथ फट गया मां को ९ टांके लगा जबकि अनील यादव की नीलम कुमारी को आंशिक रूप से चोटे आई है
दूसरा पक्ष सीको यादव का पुत्र जितेंद्र यादव का सर फट गया बताते चले कि स्वर्गीय समर यादव की 16 वर्षीय बेटी निभा कुमारी एवं अनिल यादव की १३ वर्षीय बेटी नीलम कुमारी दोनों पड़ोस के टूटा हुआ दिवाल का ईंट उठा रहे थे कि अचानक दोनों के बीच नोक झोंक होने लगी इसी बीच दोनों के बीच काफी विवाद हो रहा था कि दोनों का परिजन लाठी डंडा लेकर पहुंचे और दोनों तरफ से मारपीट होने लगी इसी बीच ईंट पत्थर चलने लगी और दोनों तरफ से चार लोगों को चोटे आई है जिसमें अनील यादव, उसकी मां दिव्या देवी, बेटी नीलम कुमारी तथा दूसरे पक्ष के सीको यादव का बेटा जितेंद्र यादव का भी सर फट गया सभी इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल में किया जा रहा है इस संबंध मे थाना अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद ने बताया कि अभी तक किसी ओर से आवेदन थाना को प्राप्त नहीं हुआ है मिलने पर आगे कि कार्रवाई किया जाएगा





































