लखीसराय बलीपुर में चर्चित मुखिया चंदन कुमार उर्फ डोमू और इनके सहयोगी चंद कुमार की हत्या मामले में फरार मुख्य शूटर पटना के मनेर गांव से हुआ गिरफ्तार।
लखीसराय पुलिस को देर रात बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के मुताबिक बलीपुर पंचायत के चर्चित मुखिया चंदन कुमार उर्फ डोमू और उनके सहयोगी चंदन कुमार की हत्या मामले में फरार चल रहे शूटर मोहम्मद सैफ को एस.आई.टी ने पटना जिले के मनेर से गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि बीते 17 जून को वलीपुर पंचायत के मुखिया डोमू और एक अन्य व्यक्ति को बदमाशों ने सरेआम गोली मार हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद आस पास के इलाके में काफी दहशत फैल गई थी। मृतक मुखिया की पत्नी पल्लवी कुमारी ने पिपरिया थाना में कुल सात अभियुक्तो के अलावे और पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद इस मामले में पुलिस पहले ही धीरज कुमार और महादेव सिनेमा हॉल के मैनेजर रमाकांत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।
इस सबंध में लखीसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि घटना की कड़ी तक पहॅुचने में काफी पुलिस बल लगी हुई थी जहां मिले हत्या के कनेक्शन में अब मोहम्मद सैफ की गिरफ्तारी से पुलिस को हत्याकांड की साजिश की कड़ियाँ जोड़ने में काफी मदद मिलेगी। फिलहाल एसआईटी की टीम गिरफ्तार ने आरोपी से पूछताछ में जुटी है और माना जा रहा है कि इस केस से जुड़े और भी खुलासे जल्द हो सकते हैं।





































