लखीसराय जिले के अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार के नेतृत्व में नया बाजार और पुरानी बाजार मे अतिक्रमण मुक्त को लेकर नये कदम उठाये गये जो कि जनहित में एक बहुत ही बड़ा कदम है लेकिन बाजार स्थित दुकानदारों को यह समझ शायद नही हो रहा है अतिक्रमण कर अपना दुकान तो आगे बढ़ा लेते है लेकिन इससे बिहार से आने वाले और स्थानीय लोगों को काफी जाम की समस्या को झेलना पड़ता है इसकी शिकायत नें शिकायत के बाद जिला अधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने पहल की और सर्वप्रथम शहर की सफाई अभियान चलाया गया फिर जाम की समस्या से निजात पाने के लिए हर दुकानदार संचालन से हाथ जोड कर अतिक्रम मुक्त बनाने का प्रयास भी किया लेकिन दुकानदारो के द्वारा अतिक्रमण मुक्त नही किया जिसके बाद प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने इस ओर कदम उठाते हुए अनुमंडल पदाधिकरी चंदन कुमार के नेतुत्व में पुरा दलबल के साथ दुकनदारो को समझाया फिर अतिक्रम मुक्त कराया है । इस संबध में लखीसराय अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया हाल में जाम से निजात पाने के लिए व्यवसाई बंधु से वार्तालाप किया जिसमें एसडीपीओ भी शामिल हुए निर्णय में प्रत्येक दिन टेम्पो, ई रिक्सा का लाइसेस को देखने तथा व्यवसाई दुकानदार से अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्णय लिया है।
Breaking News
जनहित में अतिक्रमण जरूरी: चंदन
Related news




































