बिहार के नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार और उपमुख्यमंत्री संयुक्त एक साथ नगर भवन का किया उद्रघाटन साथ दिए 187 करोड़ की लागत से विकास योजनाओं का किया शिलान्यास सह उद्रघाटन।


लखीसराय। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहॅुचे थे जहां लखीसराय डीएम मिथिलेश कुमार मिश्र के साथ कई जिला प्रशासन एक साथ सर्वप्रथम लखीसराय जिला के लाल दियारा से होते हुए तमाम उन दर्जनों गांव पहॅुचे जहां कि पिछले एक सप्ताह से अधिक बाढ. से गस्ति रहे इलाको में जाकर लोगों से मुलाकांत किया एवं राहत सामग्री पहॅुचाने एंव भोजनालय शिविर लगाने और रहने खाने की व्यवस्था का अश्वासन पीड़ितो को दिया है। जिसके बाद लखीसराय के. आर. के. मैदान पहॅुचे जहॉ नर्व निर्मित निर्माण नगर परिषद भवन का उद्रघाटन किया है उद्रघाटन के बाद उन्होनें 30 करोड़ 82 लाख से निर्मित होने वाले कई नई योजनाओं का उद्रघाटन व शिलान्यास भी किया है ।
जानकारी के मुताबिक लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र में नई सड़कों का निर्माण, नाली.ढलाई, पेयजल आपूर्ति, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और आधुनिक सामुदायिक भवन निर्माण शामिल हैं।
इसके पूर्व में लखीसराय के सूर्यगढ़ा और बड़हिया नगर परिषद क्षेत्रों में 187 करोड़ रुपये स्वीकृर्ति दी जा चुकी है जिसमें नई कई परियोजनाओं को शामिल किया गया था और इस पर तेजी से कार्य भी जारी है। इनमें शहरी जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करना, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली लागू करना और मुख्य बाजार क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाना जैसे योजना को शामिल किया गया था। इस मौके पर लखीसराय के जिला अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र, लखीसराय पुलिस अधीक्षक अजय कुमार , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार , नगर परिषद कार्यपालाक पदाधिकारी अमित कुमार, नगर परिषद सभापति अरिवंद कुमार पासवान, उप सभापति शंकर राम, जदयू नेता रामांनद मंडल सहित अन्य राजनीतिक दल एवं प्रशासन लोग मौजूद रहे है।
इस संबध में नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार ने बताया भारत के प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लखीसराय को 30 करोड़ 82 रूपये का सौगात दिया गया है। माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर दिन विकास की नई कहानी गर रहे उसके एक कडी में आज यह योजनाओ को दिया गया है कई नई योजनाओं की घोषणा किया गया है इसके पूर्व भी नई योजना का शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा जिला के लिए एक टास्क है उसके लोग अच्छी तरह से करें।





































