लखीसराय से बिहार राज्य दफादार/ चौकीदार संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पासवान ने बिहार के चौकीदारो के लिए बड़ी खुशखबरी की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार सन 1993 व 94 में संघ के पूर्व अध्यक्ष राम अवधेश सिंह संघ के द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रावड़ी देवी के कार्यकाल में बिहार के चौकीदारो के लिए विशेष पैकेज की मांग की थी । लेकिन इस बीच दफादार चौकीदार की बहाली में बड़ी धांधली होने के कारण मांग पुरी नही हो सकी। अब वर्तमान नीतीश कुमार की सरकार में फिर एक बार बिहार के सभी चौकीदारो संघ की एक बैठक पटना में की गई है और फिर एक बार बिहार राज्य दफादार संघ के अध्यक्ष प्रकाश पासवान के द्वारा गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री बिहार और डी.जी.पी पटना को संघ की ओर से मांग पत्र लिखकर चौकीदारो की समस्या को लेकर कुल दर्जनों मंाग को अवगत कराया गया है जिसमें खासकर सेवानिवृत पुत्र या पुत्री, विधवा पुत्र या वहु के पूर्व विवाह को देखते हुए वेतन में बढ़ोतरी, इच्छुक चौकीदार सेवर्ग व्यक्ति सेवानिवृत से एक माह पूर्व जिला अधिकारी को आवेदन देकर अपने उतराधिकारी को कार्य सौपने पर विचार, स्वैच्छिक सेवानिवृत तथा नौकरी में बीस वर्ष से अधिक रिक्त पदों की बहाली लेने की मांग, कुछ सेवा निवृत चौकीदारों के आवेदन की समय सीमा की सही जानकारी नही रहने के कारण वंचित लोगों को फिर एक बार मौका देने की मांग, बिहार के सभी जिला में रिक्त पदों को शीघ्र ही बहाली लेने की मांग की शामिल है। जिसके जबाब में राज्य सरकार और डी.जी.पी बिहार और गृह आऱक्षी विभाग ने अधिसूचना की जानकारी देते हुए बिहार के सभी जिला पुलिस पदाधिकारी को प्रंत्राक 1896 दिनांक 8.3.2014 में ही खाली पदों और समस्या की जानकारी की मांग की थी लेकिन 38 जिलो में मात्र 16 ही जिला के पुलिस अधीक्षक ने इस बात की जानकारी दी जिसके कारण अबतक चौकीदारों की मांग पत्र लंबित रखा गया है लेकिन वर्तमान मांग पर बिहार राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार ने एक बिहार राज्य दफादार चौकीदार के लिए खुशखबरी की जानकारी बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री सचिवालय के द्वारा सरकार ने एक पत्र जारी कर बताया कि चौकीदारो के लिए प्राप्ति रसीद पर अंकित क्यू आर कोड़ स्कैन कर अपना विचार, अंकित मोबाइल पर एसएमएस की जानकारी देने और लेने की बात कही गई है। जिसका जिम्मा हमें सौपा गया है लोगों से अपील करते है कि आने वाले समय में पत्र के आलोक में सभी चौकीदार के सिपाही अपना अपना विचार रखते हुए अपनी मांग को अवगत कराएं ताकि आने वाले समय में बिहार राज्य के सभी दफादार चौकीदारो के लिए सुनहरा अवसर प्रदान हो सके।
Breaking News
बिहार राज्य दफादार चौकीदार के लिए बिहार का बड़ा तौफा
Related news




































