नीतीश कैबिनेट में भाजपा कोटे के नए मंत्रियों के बीच आज विभागों का बंटवारा हो गया।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का सबसे अहम विभाग पथ निर्माण और कला संस्कृति विभाग वापस लेकर पार्टी ने दूरगामी संदेश दिया है। अब उनके पास डिप्टी सीएम पद के साथ साथ कृषि विभाग तथा खान एवं भूतत्व विभाग का जिम्मा है।।