लखीसराय वृंदावन महादलित टोले के वार्ड नंबर 13 अंतर्गत अरुण मांझी का घर धीमी वारिस के पानी और सैलाव के कारण पुराना मकान के तीन तरफ की दीवार गिर गई हालांकि जिस वक्त दिवाल गिरी है सयांेग उस वक्त कोई घर में नही था जानकारी के मुताबिक खपरैल का छप्पर घर के बीचो.बीच गिरा । हादसे से पहले हुए एहसास से पूर्व ही महादलित अरुण मांझी व उसकी पत्नी सुगिया देवी ने बकरी व बच्चों को लेकर मौके से भागी और अपनी जान बचाई । प्राकृतिक का शुक्र है कि किसी की जान को खतरा नहीं हुआ। लेकिन घर में रख खाने पीने की खाद्यान्न और कपड़े बर्तन समेत काफी क्षति हो गया। जिसका कोई संज्ञान किसी ने नहीं लिया। और आज वह बेघर बेसहारा बच्चों को लेकर खुले आसमान में गुजारा करने को बाध्य है। फिलहाल इस हादसे को लेकर अबतक कोई वार्ड सदस्य व विकास मित्र कोई संज्ञान नहीं लिया। जो इस वार्ड का वार्ड सदस्य महादलित परिवार के सुरेंद्र मांझी यहां निवास करते हैं और लगभग 1 किलोमीटर पर किऊल थाना भी अवस्थित है फिर भी उसका कोई प्रशासनिक मदद नहीं हो सका ।इस बात की जानकारी देते हुए भाकपा.माले लिबरेशन सदस्य शिवनंदन पंडित ने बताया कि हम प्रशासन से मांग करता हूं कि उक्त महादलित परिवार का गिरा मिट्टी सर्वेक्षण करते हुए प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत उसे पीएम आवास योजना का त्वरित लाभ दिलाने की बात कही है।
Breaking News
मिट्टी के घर गिरने से परिवार के लोग परेशान
Related news




































