बिहार के लखीसराय में रात्रि सात बजे से वारिस होना शुरू हुआ कई जगहों पर बारिश के रूप अलगअलग होते दिखे हैं कहीं बर्फ तो कहीं वज्रपात गिरा हैं। लेकिन क्या आपने कभी मछलियों की बारिश देखी या सुनी है लखीसराय में यह चमत्कारी घटना हकीकत मे हुई है जहां बीते बरसात में हुई आसमान से पानी के साथ मछलियां भी गिरी हैं जो कि शहर में रहस्य बनी हुई है।

बिहार के लखीसराय में देर शाम से रिमझिम वारिस हो रही थी लेकिन करीबन आठ बजे के बाद करीबन दो घंटा से अधिक वारिस तेज आंधी और तुफान के बीच हुई है इसी बीच लखीसराय के नगर से सटे साबिकपुर पंचायत के दामोदर पुर गांव में वारिस के साथ मछलियों का बरसात हुई कई घंरो में इस रहस्यमय बरसात में पानी के साथ मछलियां गिरने की बात आग की तरह आसपास के गांव में फेल गई है। इस बात की जानकारी लेने ईटीवी के संवादाता दामोदर पुर गांव पहॅुची तो वहां का नजारा और लोगों की बात सुनकर आश्यर्य होने लगी है। रात्रि को बच्चेए बुढ़ेए नोजवान और महिलाओं ने अपने घर से निकलकर रात्रि को नाना प्रकार की मछलियां को पकड़ा लोग कई सुवह में मछली घर में बनाकर खाया तो कई लोगों ने सावन के इस महीने में मछली खाने को लेकर अपने घर के बर्तन में रखकर पोश रहे है। इसका जायजा जब लिया तो ग्रामीणों ने बताया कि मछली की बरसात जैसे होने की खबर मिली लोग अपने घर के गलीए सड़क और छत पर जा जाकर मछली लोगों ने पकड़ा। दामोदर पुर गांव में शायद ही कोई घर होगा जो मछली नही पकड़ा होगा। मछली का आकार नाना प्रकार के है और मछली भी जो गिरी उसकी कई जातियां भी देखने और सुनने को मिला। बताया जा रहा है करीबन बीस मन से अधिक बरसात पानी के साथ मछलियां जमीन पर गिरी है।
बैज्ञानिक की माने तो बारिश के साथ मछली का गिरना एक दुर्लभ घटना है जो बवंडर या मजबूत हवाओं के कारण होती है। जब बवंडर या मजबूत हवाएँ किसी जलाशय के ऊपर से गुजरती हैं तो वे पानी और उसमें मौजूद जीवों को ऊपर उठा लेती हैं। जब हवा की गति कम हो जाती है तो ये जीव वापस जमीन पर गिर जाते हैं जिससे ऐसा लगता है कि वे आसमान से गिर रहा है।
.ग्रामीण बीकु सिंह ने बताया कि मछली का गुछा करीबन दुर दुर तक गिरा है। जो अस्सी किलो से ज्यादा गिरा होगा कई लोगों ने मछली पकड़ा जो अमरीकन के साथ साथ कई मछली को पहचान नही सकते है।
ग्रामीण राज कुमार यादव ने बताया कि देर रात्रि बरसात हुई जिसमें सांप, कछुआ और मछली अधिक हुई है।
ग्रामीण पवन कुमार ने बताया कि रात्रि को बरसात में करीबन कई जगहो पर दो मन के आसपास मछली गिरी है जहां तहां लोग इकटा किया है । तीन चार प्रकार की मछली है प्रदंहा घरो पर गिरा है।
ग्रामीण महिला सुनिता देवी ने बताया कि रात में आसमान से भगवान ने मछली गिराया जो करीबन रात में आठ नौ बजे के आसपास गिरा है जो कई जगहों पर गिरा जो मछली गिरा है जो तीन घरो में उठाया है और कहां कहां गिरा यह पता नही है।





































