लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर एकदिवसीय धरना देकर बेरोजगारीए भ्रष्टाचार और महंगाई जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा गया।
जिला मुख्यालय धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। धरने की अगुवाई कर प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. कुमारी सोनी के द्वारा किया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान बताया गया कि बिहार में युवा रोजगार के लिए दर.दर भटक रहे हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। तथा बिहार में युवाओं को रोजगार मिले, पलायन रुके और महिलाओं को नारी सम्मान योजना के तहत सुरक्षा और सम्मान दिया जाए।
धरना में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली। प्रदर्शनकारी पोस्टर, बैनर और नारों के ज़रिए सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जता रहे थे। धरना प्रदर्शन के दौरान रोजगार दो, भ्रष्टाचार रोको, मोदी योगी हाय हाय जैसे नारे लगाए गए ।





































