काठमांडू में आने वाले कल यानि 26 फ़रवरी को नेपाल सरकार के तरफ से काठमांडू में दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन रखा गया है। जहां डिजिटल युग में अपराध नियंत्रण विषय पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में भारत और चीन सहित 13 देशों के विशेषज्ञ अपनी सहभागिता को उपस्थिति दर्ज कराएंगें हैं।
जानकारी के मुताबिक नेपाल का अटॉर्नी जनरल कार्यालय कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। अटॉर्नी जनरल रमेश बडाल ने एक बयान में कहा कि इसमें नेपाल, भारत, चीन, इंग्लैंड और इजरायल आदि देशों के विशेषज्ञ कई महत्पूर्ण विषयों पर चिंतन करेंगे। इस सम्मेलन में डिजिटल अपराध, इसकी प्रवृत्ति, निवारण और न्याय संपादन को लेकर विशेषज्ञों के साथ चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल अपराध के नित्य नए तरीकों से निबटने के लिए अनुभवों का आदान.प्रदान किया जाएगा।इसमे मुख्य रूप से यौन हिंसा, यौन दुर्व्यवहार, साइबर क्राइम, क्रिप्टो करेंसी व्यापार, डिजिटल आर्थिक अपराध तथा आई का प्रयोग कर होने वाले साइबर अपराध को लेकर विभिन्न सत्रों में चर्चा होगी।





































