लखीसराय।पुलिस सप्ताह के अंतिम दिन लखीसराय पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुवार की संध्या 4:40 पर किया गया। इस शिविर में जिले के डीएम मिथिलेश मिश्रा, एसपी अजय कुमार सहित 50 पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।इस अवसर पर डीएम मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि रक्तदान महादान है।और इससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए रक्तदान की सराहना की और समाज के अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य में आगे आने के लिए प्रेरित किया। एसपी अजय कुमार ने कहा कि पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करती है, बल्कि समाज सेवा में भी आगे रहती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य के साथ-साथ मानवीय सेवा का भी परिचय दिया है। ओके मौके पर दिया मिथिलेश मिश्र ने क्या कुछ कहा लिए सुनते हैं उनकी जुबानी।
Breaking News
नया बाजार पुलिस लाइन के सभागार में रक्तदान शिविर में डीएम ने कहा रक्तदान महादान।
Related news




































