
लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। डीएम मिथिलेश मिश्र के द्वारा बताया गया कि विकसित बिहार, बिहार थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभात फेरी, हेरिटेज वॉक, साईकल रैली, किसान मेला प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम केआरके उच्च विद्यालय मैदान और नगर भवन में होंगे। सरकारी भवनों को नीली रोशनी से सजाने के निर्देश दिए गए हैं। 22 मार्च को प्रभात फेरी और वृक्षारोपण 23 मार्च को साइकिल रैलीऔर 24 मार्च को हेरिटेज वॉक होगी। 40 विभागों के स्टॉल और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। डीएम ने इसे जिले के लिए गौरव का अवसर बताया जो बिहार की समृद्धि और विकास यात्रा को दर्शाएगा।





































