लखीसराय में पुलिस ने 20 लोगों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा दी है। एसपी अजय कुमार ने अपने कार्यालय में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे। बरामद मोबाइल की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है।लखीसराय पुलिस ने 20 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए।
मौके पर एसपी अजय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई भारत सरकार के सीआईआर पोर्टल के ज़रिए की गई। ज्ञात हो कि पुलिस मुख्यालय ने मुस्कान परियोजना पोर्टल की पुलिस मुख्यालय से लगातार मॉनिटरिंग होती है। मोबाइल खोने या चोरी होने पर सबसे पहले सीआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। उसके बाद पुलिस बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास करती है।
बरामद मोबाइल की कुल कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है। पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तुरंत सीआईआर पोर्टल पर सूचना देंए ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।





































