लखीसराय जिले के दामोदर ओफापुर रोड स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में रक्षाबंधन के पावन पर्व को उत्सव रूप में मनाते हुए प्री.प्राइमरी से लेकर कक्षा 1 तक के बच्चों के लिए राखी मेकिंग कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय का वातावरण सांस्कृतिक रंगों और मासूम मुस्कानों से भर उठा जहॉ नन्हे.मुन्ने बच्चों ने रंग.बिरंगे मोतियों, रिबन, झिलमिल सितारों और अन्य सजावटी वस्तुओं की सहायता से अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक राखियाँ तैयार कई तहर का बनाया यही नही कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि छोटी बच्चियों ने अपने कक्षा के छात्र भाइयों की कलाई पर खुद के हाथों से बनाई गई राखियाँ बाँधीं जिससे भाई.बहन के पवित्र रिश्ते की एक जीवंत झलक देखने को मिली। इस विशेष क्षण को और भी भावुक व मधुर बना दिया जब कक्षा के भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार स्वरूप हाथों से बनाए गए सुंदर ग्रीटिंग कार्ड्स भेंट किए।
बच्चों के बीच यह आपसी प्रेम, स्नेह और सम्मान सभी उपस्थित शिक्षकों को भावविभोर कर गया। कार्यक्रम के तहत स्कूल के प्राचार्य सचिव कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, रचनात्मकता, और सामाजिक मूल्यों की भावना को जागृत करना था। शिक्षकों ने राखी के महत्व को बच्चों को सरल भाषा में समझाया और उन्हें इस पर्व की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से भी अवगत कराया विद्यालय की चेयरमैन संजीव स्नेही ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते यह भी कहा इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में न केवल रचनात्मकता का विकास होता है बल्कि वे बचपन से ही भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रति सजग बनते हैं। वही कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी बच्चों को विद्यालय की ओर से रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में मिठाई और बिस्किट देकर प्रोत्साहित किया गया। अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस सांस्कृतिक पहल की प्रशंसा की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





































