नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के सियासी सफर पर अटकलें तेज हो गयी हैं।जहां आम पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन से खाली हुई पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर पार्टी ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार की घोषणा है। इस सीट पर अरोड़ा का कार्यकाल अभी तीन साल बाकी है। पार्टी ने इस कदम से केजरीवाल के राज्यसभा में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि पार्टी प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने इन अटकलों को निराधार बताया है।
केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को एक्स पोस्ट के जरिए सवाल उठाया कि सांसद संजीव अरोड़ा अचानक लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से उपचुनाव क्यों लड़ रहे हैंघ् क्या केजरीवाल इस सीट से राज्यसभा जाना चाहते हैंघ् क्या वह दिल्ली में सरकारी बंगले के लिए बेताब हैंघ् लालच की कोई सीमा नहीं है।
आम पार्टी के प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने मीडिया से बातचीत में केजरीवाल के राज्यसभा में जाने की अलकलों को खारिज करते हुए कहा कि संजीव अरोड़ा अपने क्षेत्र में काफ़ी सक्रिय रहते हैं इसलिए वो चुनाव लड़ रहे हैं। ये दोनों सूत्र बिल्कुल गलत हैं। केजरीवाल राज्यसभा नहीं जा रहे हैं।





































