लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत पुरसंडा गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है जिसके बाद से ही गांव और इलाका में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहॅुची।
लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरुआ पुरसंडा पंचायत मुख्यालय के पछियारी टोला निवासी अशर्फी महतो के 25 वर्षीय पुत्र अमित कुमार का शव एक पेड़ से लटका मिला है। बताया जा रहा है जब दोपहर गा्रमीण अपने खेत में जा रहे थे जहां एक बगीचा में लगे आम का पेड़ से फंदे में लटका पाया हो हल्ला होने के बाद गांव के कई ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना स्थानीय थाना हलसी को दिया गया है जहां मौके पर पहॅुची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार रात्रि करीबन नौ बजे अपने घर से युवक निकला था जिसके बाद से ही अपने घर वापस नही पहुॅचा था इसकी सूचना थाने में एक आवेदन देकर दिया गया था। बताया जा रहा है मुतक के पिता अशर्फी महतो एक पेशे से खेतिहर मजदूर है । वही दूसरी ओर मृतक अमित कुमार का पिता एवं उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजन जहां हत्या की आशंका जाता रहे हैं वहीं पुलिस इस पर जांच का विषय बता रही है। ग्रामीण या परिजन घटना के कारण पर कुछ नहीं बोल पा रहे हैं।
इस संबध में हलसी थाना के एस आई विरेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणो की सूचना पर घटना की जानकारी मिली है मृतक अमित एक पौधा से लटका मिला शव को देखकर यह पता चलता है कि घटना में कुछ लोग सम्मिलित हो सकते है जांच रिपोर्ट आने के बाद विस्तुत जानकारी दी जा सकती है फिलहाल मामले के चांच किया जा रहा है।
Breaking News
रात्रि से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला
Related news




































