लखीसराय सूर्यगढ़ा अचंल अंतर्गत रामपुर गांव में ट्रक्टर से दबकर एक महिला की मौत की खबर सुनते ही परिवार सदस्यो के बीच कोहराम । मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस मौजूद।
लखीसराय जिले सूर्यगढ़ा प्रखंड के अतंर्गत रामपुर गांव के हाइवे पर अचानक एक ट्रक्टर पलटने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो महिला सुरक्षित रही है। जानकारी के मुताबिक रामपुर गांव के समीप हाइवें सड़क एक ट्रक्टर गुजर रही थी किसी कारण अचानक ट्रक्टर का संतुलन बिगड़ गया सड़क किनारे मिट्टी धसने की बजह से पटल गई इसी सड़क रास्ते से स्थानीय तीन रहागीर महिला भी गुजर रही थी जो कि ट्रक्टर से दब गई मौके पर तीन महिला इस हादसे का शिकार बनी जिसमें एक महिला की मौत मौके पर हो गया है दो सुरक्षित रही है। इस धटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तथा स्थानीय पुलिस पहॅुची जिसके बाद ट्रक्टर से दबे एक महिला का शव को निकाला गया है। तीनो महिला मनेरगा मे काम करने जा रही थी ।
इस संबध में सूर्यगढ़ा थाना के एसआई विरेन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना मिला था कि रामपुर गांव के पास एक ट्रक्टर पलटी हुई है जिसमें तीन महिला की दबे होने की सूचना मिला था जिसमें एक महिला की मौत हुई है दो सुरक्षित है जिस महिला की मौत हुई है उस महिला में एक बिचली रामपुर निवासी सोहन कुमार की धर्मपत्नी रीना देवी है। जबकि दो महिला है उसमे संगीता और सुनैना देवी शामिल है।




































