सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कृमी मुक्ति दिवस को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय दिया गया प्रशिक्षण।
लखीसराय सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार की दोपहर आशा कार्यकर्ताओं को कृमि मुक्ति दिवस को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आगामी 4 मार्च से 1 से 19 वर्ष बच्चों को दी जाने वाली कृमी नाशक दवा एल्बेंडाजोल की खुराक की जागरूकता को लेकर सदर सामुदायिक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुरेश कुणाल एवं डॉ निशांत कुमार के देखरेख में सभी आशा कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि आगामी 4 मार्च से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाना है इसके पूर्व ही आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त मौके पर सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे
Breaking News
स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कृमी मुक्ति दिवस
Related news




































