लखीसराय जिले के चानन थाना के अंतर्गत बालू माफिया द्वारा अवैध उत्खनन पुरी लगाम
नही लग पा रहा है जिसकी बजह से हर दिन बिहार सरकार का लाखों रुपया का चुना लग रहा है इसे देखने के लिए न तो कोई अधिकारी जागरूक है या फिर स्थानीय प्रशासन हर दिन चानन थाना और बन्नू बगीचा थाना के अतंर्गत कई जगह पर डंपिंग कर बालू को जमा किया जा रहा है जैसे संग्रामपुर पंचायत के गंगासागर आहार के निकट लक्ष्मीनिया बड़ारे, गोपालपुर गांव के इदगिर्द कई जगहों पर किया जा रहा है । यही नहीं बालू माफिया द्वारा बालू से अधिक मोटी कमाई की जा रही है। बालू माफिया नकली चालान के माध्यम से कजरा, अभयपुर, मानिकपुर, सूरजगढ़ा, और मुंगेर भेजा जा रहा है। ज्ञात हो कि खनन मंत्री लखीसराय जिला के है और बिहार में बालू तांडप को रोकने के लिए सिर्फ सुर्खियों में बने रहते है। इसके बाबजूद भी बालू माफिया को लगाम लगाना तो दुर कार्यवाई तक नही हो पा रही है। सूत्रों पर यकीन करें तो रात्रि में बालू कि निकासी जोरो पर है और इससे हर दिन प्रत्येक गाड़ी से हजार रूपये बसूले जा रहे है। जबकि कई घटना भी घट चुकी हैं । इस संबध में अधिकारियों से बात की गई तो लगातार छापेमारी की बात कही गई है। कई वाहन जप्त होने और गिरफ्तारी की बात सामने आई है।
Breaking News
अवैध बालू बिक्री पर अधिकारी का लगाम नही।
Related news




































