लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र के रेवता गांव निवासी नुनूलाल मंडल का 15 वर्षीय पुत्र लालू कुमार को उस समय अपहरण कर लिया गया था जब वह अपने घर से उच्च विद्यालय रेवता अंक प्रमाण पत्र लाने के लिए मंगलवार को एक बजे जा रहा था। परिवार बालो ने बताया कि शाम होने के बाद जब मेरा बेटा घर नहीं आया तो खोज बिन कर ही रहे थे कि अचानक मेरे बेटे का मोबाइल नंबर 9341121527 से फोन आया कि सिंगारपुर गांव के मनोज सिंह ने मुझे धमकी दे रहा है कि तुम्हारे पिता जी जो पैसा लिया है जल्दी से बोलो दे दो नही तो जान मारने की धमकी दे रहा है उक्त बातों कि जानकारी उनकी पत्नी रिंकू देवी के द्वारा चानन थाना अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद को लिखित देते हुए आवेदन के माध्यम से बताया वही चानन थाना अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद के द्वारा आवेदन मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत लालू कुमार को तीन घंटों के अंदर सिंगारपुर गांव से बरामद के साथ 6 लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें चानन थाना क्षेत्र के रामपुर ताड़ निवासी बमबम सिंह का 22 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार पटना जिला के थाना दुल्हीन क्षेत्र के पनसोई गांव निवासी उदय सिंह का पुत्र अविनाश सिंह, नालंदा जिला के चंडी थाना क्षेत्र मुकुंद बीघा गांव निवासी दिनेश कुमार का पुत्र राजीव रंजन कुमारए नालंदा जिला के चंडी थाना क्षेत्र के मुकुंद बीघा गांव निवासी दिनेश कुमार का पुत्र अमरेश कुमार ए सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव निवासी सुबोध सिंह का पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लखीसराय जेल भेज दिया गया उक्त बातों कि जानकारी थाना अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद ने दी है।
Breaking News
आपसी विवाद को हाथ में लेने के कारण छ गिरफ्तार गए जेल।
Related news




































