दरभंगा: सदर के शिशो पश्चिम पंचायत स्थित ओरिएंटल कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के बहुउद्देशीय भवन में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं के संग संवाद के क्रम में हर महीने 125 यूनिट बिजली निशुल्क के साथ.साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सूचना एवं घोषणा की गई।

माननीय मुख्यमंत्री के संवाद से पहले घरेलू उपभोक्ताओं को माननीय मंत्री ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग, , विजेंद्र प्रसाद यादव एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वीडियो सदर दरभंगा विजय कुमार, सौरभ अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बिजली विभाग दरभंगा, चिंटू पांडे, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर, जीविका जगदीश प्रसाद आर्या, विकास मित्र शिशो पश्चिम कुमारी संगीता भारती, पंचायत सचिव शिशो पश्चिम विष्णु देव पासवान, शिशो पश्चिमी मुखिया , अजय कुमार ठाकुर, शिशो पश्चिम सरपंच मतलूब आलम खान उर्फ अरमान जी, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जी. एम. अंसारी, संयुक्त सचिव सैयद शाहिद हसनैन, कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मियों के साथ.साथ शिशो पश्चिम पंचायत के लगभग 500 घरेलू उपभोक्ता मौजूद थे।
मुख्यमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा संवाद के पश्चात शिशो पश्चिम के सरपंच मतलूब आलम खान उर्फ अरमान जी ने घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली फ्री के नाम पर होने वाले साइबर अपराध से अवगत कराया एवं किसी भी प्रकार के अफवाह से बचते हुए साइबर अपराध की जाल में फंसने से बचने के उपाय बताएं। शिशो पश्चिम के मुखिया श्री अजय कुमार ठाकुर ने संवाद को बाकी बचे हुए उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की अपील कीए वही अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बिजली विभागए दरभंगाए श्री चिंटू पांडे ने मुख्यमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा संवाद में शामिल होने वाले सभी घरेलू उपभोक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।





































