लखीसराय जिले में दो जगहो पर भयावक आग लगी है जहां लाखो का नुकसान होने की सूचना है।

जानकारी के मुताबिक एक पुरानी बाजार महेश कुमार के जुत्ते की दुकान में आग लगी इस जगह पर अभी दंगल की गाडियों की मदत्त से आग पर काबु ही पाया ही गया कि लखीसराय अंचल अंतर्गत मनकठा बौधी टोला में भी चार घरों में आग लग गई जहां लाखो का नुकसान होने की सूचना प्राप्त है जानकारी के अनुसार जिन घरों में आग लगी है उसमे मुख्यतः संतोष कुमार पिता पुरो मंडल , राज किशोर मंडल पिता भावो मंडल, राम विलास कुमार पिता स्व. धनश्याम मंडल और चारो मंडल पिता बाल्मिकी मंडल बताया जा रहा है इनका चार घर फुस से बना था लोग घर में खाना बनाकर अपने खेत पर गेहुॅ काटने गये थे इसी बीच घर के चुल्हे की आग थोड़ी रह जाने बजह और इसकी चिंगारी से पुरा घर जलकर राख हो गया है
जानकारी के मुताबिक जो लोग रह रहे थे उनको छोड घर का सभी समान जलकर राख हो गया है सूचना पर स्थानीय मुखिया अनिल सिंह उर्फ मखरू सरदार पहॅुचकर मदत की इसके अलावे राजस्व अधिकारी राम कुमार और कर्मी दिपक कुमार पहॅुचकर सरकारी लाभ देते हुए तत्काल रहने के लिए पन्नी की व्यवस्था किया गया है बाद में अनाज की सुविधा दी जाने की बात कही गई है। फिलहाल घटना से पुरा परिवार रहनेे में काफी दिक्कतो का सामना पड़ेगा इस कारण स्थानीय लोग के सहारे पर जीने की मजबुर है।





































