लखीसराय में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर आज नया बाजार कुशवाहा मॉकेट के प्रांगण से पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद कुशवाह के नेतृत्व में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (ए.डी.ए) की सरकार के द्वारा देश में जातीय जनगणना कराये जाने के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए पार्टी की ओर से आभार व्यक्त किया गया है इसकी खुर्शी में प्रधान मंत्री का आभार व्यक्त किया गया है जहां पार्टी के लोगों ने भारी संख्या में पैदल यात्रा निकाली गई है। जो कि कुशवाहा मॉकेट से जमूई मोर तक निकाली गई है। इस संबध में विशेष जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने बताया कि केन्द्रीय कैबिनेट का फैसला 2025 में होने वाली जनगणना मे सभी जातियों के डाटा जुटाने की दिशा मे एक बहुत बड़ा बदलाव है यह फैसला सामाजिक सरोकार, आर्थिक नितियों को और प्रभावी बनाने के लिए कदम उठाया गया है । इसमें विशेष समुदायों के लिए जो शिक्षा , रोजगार, और स्वास्थ्य सेवाओ के लिए ज्यादा वंचित रहे है। हाल के दिनो में पार्टी की ओर से 26,27 और 28 अप्रैल को बालमिकी नगर की धरती पर विशेष मंथन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित होकर सरकार से यह बड़ी मांग रखी थी। साथ ही यह भी कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करता हॅॅुू। इस मौके पर प्रदेश महासचिव राज कुमार कुशवाहा, महासचिव रंजीत गुप्ता, युवा अध्यक्ष अजय पटेल, सुशंात कुमार, मुकेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अजय पटेल, इन्द्रजीत कुमार, सुधीर महतो, जगदीश कुमार, संतोष कुमार, उदय कुमार, सतिश कुमार, विखल महतो, विंदु कुमार, विजय यादव, विनोद महतो ,दिनेश प्रसाद, अमित आंनद और सन्नी कुमार के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।
Breaking News
जातीय जनगणना पर लगी मुहर पर प्रधानमंत्री का आभार यात्रा
Related news







































