लखीसराय.से बड़ी खबर अशोक धाम मंदिर रोड में दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है मिली जानकारी के अनुसार सावन महीने में बासुकीनाथ में लगने वाले सावन मेला से घर लौटने के दौरान बुधवार की सुबह सड़क हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी. छपरा जिला के रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना डीह निवासी शिवरतन महतो के पुत्र 45 वर्षीय राजकुमार महतो एवं राकेश महतो की 40 वर्षीय पत्नी ललिता देवी के रुप में पहचान हुई है
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने परिवार और गांव वालों के साथ बासुकीनाथ में श्रवणी मेला के दौरान मिठाई की दुकान चलाता था. जहां से श्रावणी मेला की समाप्ति पर अपना सारा सामान दो भाड़े के दो पिकअप पर लोड कर अपने गांव लौट रहा था. दोनो मृतक पिकअप उपर सवार था. इसी दौरान बुधवार की अहले सुबह लगभग चार बजे अशोक धाम पथ में संग्राहालय के समीप बने बैरियर से दोनो टकरा गये. जिसमें मौके पर ही राजकुमार महतो की मौत हो गयी जबकि ललिता देवी गंभीर रुप से जख्मी हो गयी. घटना के बाद पिकअप दोनो को लेकर रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाने के बाद वाहन लेकर फरार हो गया. वहीं रेफरल अस्पताल में चिकित्सक के द्वारा राजकुमार महतो को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल ललिता देवी की हालत की गंभीरता को देखते हुए उसकी प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जिसकी सदर अस्पताल पहुंचने के दौरान ही रास्ते में मौत हो गयी. हालांकि ललिता देवी की मौत के बाद पुलिस के द्वारा शव को लेकर गये लोगों को फोन कर राजकुमार महतो के शव को भी लखीसराय बुलाया गया है.
इधर, सदर अस्पताल में मृतक के परिजन अवधेश महतो ने बताया कि पिकअप पर चार लोग सवार थे, जिसमें दो लोग छत पर बैठे थे. बैरियर से टकराने के कारण दोनों की मौत हो हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी, बच्चे और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं
घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर लगे लोहे के बैरियर को हादसे का मुख्य कारण बताया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इसे हटाने की मांग की है.
Breaking News
दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत
Related news




































