
लखीसराय नया टोला वार्ड नं 12 स्थित अपने निजी जमीन पर निर्माण के लिए गए विवाद में दो पक्षो के बीच हुई विवाद जिसमें तीन लोग हुए जख्मी मिली जानकारी के अनुसार अशोक प्रसाद दास के बड़े पुत्र नवीन कुमार अपने निजी जमीन पर आवास बनाने हेतु काम की शुरूआत के लिए गए पास के ही पड़ोसी ने जमीन पर रास्ते की मांग को लेकर अरविंद कुमार एवं उनकी पत्नी रत्ना देवी तथा उसके दोनों पुत्र आयुष और पीयूष ने उसे काम का विरोध करते हुए काम बंद करने को कहा गया यही नही इनके द्वारा गाली गलौज और धक्का मुक्की करने पर उतारू हो गए। बीच बचाव करने आए अशोक प्रसाद दास पर उक्त तीनो लोगों के द्वारा लौहे की रड और लाठी से सिर प्रहार कर दिया जिससे श्री दास का सर पूरी तरीका से फट गया और बेहोश होकर के जमीन पर गिर गया तथा इसकी सूचना मिलते ही उनके पोते नवनीत कुमार अपना दादा को जख्मी हालात में बेहोश देखा तो अब अपने दादा को उठाकर अस्पताल ले ही जाता कि आयुष और पीयूष के द्वारा उसे भी मार करके गिरा दिया जिसमें नवनीत कुमार को भी पिटाई कर दिया गया है। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को टाउन थाना को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहॅुची पुलिस दोनो घायलो को सदर अस्पताल लेकर जाकर इलाज कराया गया है। फिलहाल धटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Breaking News
निजी जमीन पर आवास बनाने को लेकर दो पक्षो के बीच हुई विवाद दो घायल।
Related news




































