लखीसराय। राज्य के परिवहन मंत्री सह जिला की प्रभारी मंत्री शीला कुमारी एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंची। मंत्री समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला 20 सूत्री की बैठक में शामिल हुई जहां लखीसराय के डीएम मिथिलेश कुमार मिश्र ने बुके देकर मंत्री का स्वागत किए। इस मौके पर एम.एल.सी अजय कुमार सिंह, सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे । शीला मंडल ने जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मंत्री ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा की एवं लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम, डीडीसी सहित जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, रामानंद मंडल सहित सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।इस मौके पर मंत्री शीला मंडल ने बताया कि बैठक में सभी समस्याओं पर चर्चा की गई और उसके जल्द निदान पर चर्चा की गई। वहीं लखीसराय पहुंचे आर.जे.डी सांसद सुधाकर सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निकम्मे और कायर वाले व्यान पर पलटवार करते हुए वो कुछ भी बोलते रहते हैं, लेकिन आज पूरी दुनिया पीएम नरेंद्र मोदी को मान रहा है।ये उनका मामला है। राहुल गांधी के बिहार दौरे पर भी कहा उनके आने .जाने से कोई फर्क पड़ता।
Breaking News
परिवहन मंत्री सह जिला की प्रभारी मंत्री शीला कुमारी एक दिवसीय दौरे पर पहुंची लखीसराय।
Related news




































