लखीसराय सदर अस्पताल परिसर में परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन । बता दे कि इस परिवार नियोजन पखवाड़ा का उद्रघाटन विधिवत रूप से सिविल सर्जन बीपी सिंह के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा 17 मार्च से आगामी 29 मार्च तक चलाया जाएगा। परिवार नियोजन पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना गर्भनिरोधक साधनों को उपलब्ध कराना है। साथ ही इस दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा परिवार नियोजन को लेकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे लोगों को परिवार नियोजन को लेकर अस्थाई एवं स्थाई उपाय के बारे में जानकारी देकर जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है ।एवं इस दौरानपरिवार नियोजन के अस्थाई साधन माला डी कंडोम आदि का निशुल्क वितरण भी किया जा रहा।
Breaking News
परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन।
Related news




































